चीन में चाबा तूफान की चपेट में आई क्रेन समुद्र में डूबी, अब तक 12 शव बरामद

Updated on 05-07-2022 06:12 PM

चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में चाबा तूफान की चपेट में आने से समुद्र के अपतटीय क्षेत्र में डूबी क्रेन में सवार लोगों की तलाश जारी है। सोमवार तक 12 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। इस क्रेन में 27 लोग सवार थे। प्रांतीय समुद्री तलाशी एवं बचाव केंद्र ने इसकी पुष्टि की है।

प्रांतीय समुद्री तलाशी एवं बचाव केंद्र के मुताबिक मूरिंग चेन के टूटने से तैरती क्रेन को निगरानी प्रणाली के माध्यम से खतरे में पाया गया था। यह हांगकांग से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में डूब गई। बचाव दल लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश कर रहा है। अब तक कुल चार लोगों को बचा लिया गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक बाकी लापता लोगों की तलाश सात विमानों, 246 जहाजों और मछली पकड़ने वाली 498 नौकाओं के माध्यम से की जा रही है। साल के तीसरे तूफान 'चाबा' ने शनिवार को ग्वांगडोंग के माओमिंग शहर के तटीय इलाके में दस्तक दी। इस साल के चौथे चक्रवाती तूफान ऐरे के सप्ताहांत पूर्वी चीन सागर के पास पहुंचने का अनुमान है।

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र सोमवार को देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी कर चुका है। केंद्र ने संवेदनशील क्षेत्रों में बाहरी संचालन रोकने की भी सलाह दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.