आईपीएल से प्रभावित हो रहा क्रिकेट : लॉयड

Updated on 21-03-2022 07:26 PM

लंदन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच डेविड लॉयड ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के कारण  पारंपरिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम में बाधा रही है।

इसका कारण यह है कि कई शीर्ष क्रिकेटर राष्ट्रीय टीम की ओर से नहीं खेलते हुए टी20 लीग में खेल खेलेंगे। साल 1996 से 1999 के बीच इंग्लैंड के कोच रहे इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि यह सही नहीं है। आईपीएल में दो नई टीमों आने के बाद मैच भी बढ़ जाएंगे , इसका और भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

दक्षिण अफ्रीका की टीम कगिसो रबाडा, एडेन मार्कराम, रस्सी वैन डेर डूसन, लुंगी एनगिडी और मार्को जेनसन के बिना ही बांग्लादेश के खिलापफ सीरीज खेलेगी क्योंकि रबाडा और उनके साथ खिलाड़ी आईपीएल खेलेंगे। वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी नीदरलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज में शीर्ष खिलाड़ियों के बिना ही उतरेगी क्योंकि उसके खिलाड़ी भी आईपीएल में व्यस्त रहेंगे।

लॉयड ने लिखा, इस मामले पर सभी को ध्यान देना चाहिय। बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका अनुभवी खिलाड़ियों के बिना उतरेगी यही हाल  न्यूजीलैंड का भी रहेगा। इससे साफ है कि आईपीएल से पारंपरिक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बाधित हो रहा है। वहीं इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने भी कहा था कि आईपीएम में नई टीमों के आने से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को नुकसान हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.