कुलदीप को बैठाने पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स का निकला गुस्सा:टीम मैनेजमेंट से पूछा- उनके साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है

Updated on 23-12-2022 06:43 PM

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की प्लेइंग-11 से स्पिनर कुलदीप यादव को ड्रॉप कर दिया। उन्हें ड्रॉप करने पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का गुस्सा फूट पड़ा। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि उन्हें इस फैसले पर विश्वास नहीं हो रहा, अगर एक स्पिनर को ड्रॉप करना था तो अश्विन या अक्षर को क्यों नहीं किया?

कुलदीप ने पहले टेस्ट में 8 विकेट लेने के साथ बल्ले से 40 रन भी बनाए थे। पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। लेकिन, अगले ही मैच में बैठा दिया गया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड के केविन पीटरसन समेत 2 प्लेयर्स के साथ भी ऐसा हो चुका है। जब उन्हें सीरीज में प्लेयर ऑफ द मैच मिलने के अगले ही मैच में बैठा दिया गया।

जानिए कब-कब ऐसा हुआ

  • इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन को नियमों के खिलाफ जाने की वजह से बाहर कर दिया गया था। 2012 में साउथ अफ्रीका दौरे के दूसरे टेस्ट में वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। लेकिन, तीसरे टेस्ट में उन्हें बाहर बैठना पड़ा।
  • साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर पैट सिमकोक्स को 1997-98 में प्लेयर ऑफ द मैच होने के बाद भी अगले मैच से हटा दिया गया था। दरअसल, वह एक बॉलर थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच बैटिंग की वजह से मिला था। साउथ अफ्रीकी टीम को अगले मैच में गेंदबाज की जरूरत थी। इसी कारण उन्होंने सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर लांस क्लूजनर को पैट की जगह चुना था।
  • पाकिस्तान के ऑलराउंडर इजाज फकीह 1986-87 में अहमदाबाद में भारत के खिलाफ 8वें नंबर पर उतरते हुए शतक जड़ा था। इसके लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। लेकिन, गेंदबाजी में अच्छा नहीं करने की वजह से उन्हें बैंगलोर टेस्ट से हटा दिया गया। पाकिस्तान ने उनकी जगह स्पेशल स्पिनर को टीम में शामिल किया था।

पीटरसन नियम उल्लंघन के कारण और बाकी 2 प्लेयर्स को अपने स्ट्रॉन्ग स्किल सेट में अच्छा नहीं करने के निकाला गया। लेकिन, कुलदीप ने पहले टेस्ट में ऐसा कुछ भी नहीं किया, जिस कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद भी निकाल दिया जाए।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने दिखाया गुस्सा
गुरुवार को ट्विटर पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कुलदीप को टीम से ड्रॉप करने पर गुस्सा जाहिर किया। इनमें हर्षा भोगले समेत सुनील गावस्कर और अन्य कई एक्सपर्ट्स भी शामिल थे। हर्षा भोगले ने ट्विटर पर कहा कि कुलदीप के लिए इस तरह ड्रॉप होना कठिन होगा, लेकिन इस संघर्ष से वे और मजबूत बनेंगे। कुलदीप और विकेट लेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.