लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को मिल सकती है जगह

Updated on 19-12-2021 06:07 PM

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) को अब भी उम्मीद है कि लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेल 2028 में क्रिकेट को जगह मिल जाएगी। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की प्रारंभिक सूची में क्रिकेट को इन खेलों में जगह नहीं दी गयी है। इससे पहले आईओसी ने ओलंपिक 2028 के लिये जिन 28 खेलों की प्रारंभिक सूची जारी की थी उसमें स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइंबिंग भी शामिल रहे हैं।

 क्रिकेट के अलावा मुक्केबाजी, भारोत्तोलन और मॉडर्न पेंटाथलॉन को भी इसमें जगह नहीं मिली है। वहीं इन खेलों के संबंधित अंतरराष्ट्रीय महासंघों को ओलंपिक 2028 में अपना स्थान सुरक्षित करने के लिये कुछ मानदंडों को पूरा करने के लिये 2023 तक का समय दिया गया है।

इस प्रारंभिक सूची को अगले साल फरवरी में बीजिंग में आईओसी बैठक में मंजूरी के लिये रखा जाएगा जो कि केवल औपचारिक होने की संभावना है। मेजबान शहर लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में शामिल करने के लिये 2023 में अतिरिक्त खेलों का प्रस्ताव भी रख सकता है और आईसीसी को उम्मीद है कि इनमें क्रिकेट भी शामिल होगा। बेसबॉल, साफ्टबॉल और अमेरिकी फुटबॉल का एक अन्य प्रकार ओलंपिक 2028 में अतिरिक्त खेल के लिये दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा,मेजबान शहर द्वारा अतिरिक्त खेलों के चयन की प्रक्रिया अगले साल 2023 से शुरू हो जाएगी और हमें उम्मीद है कि क्रिकेट भी इसमें शामिल रहेगा हालांकि हम जानते हैं कि यह आसान नहीं रहेगा। इससे पहले आईसीसी ने कहा था कि अगस्त में लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेल 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के लिये अपने इरादे जाहिर किया थे और कहा था कि बीसीसीआई का भी उसे समर्थन हासिल था। आईसीसी ने इसके लिये ओलंपिक कार्यकारी समूह भी गठित किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.