अरबों के बिजनेस को ठुकरा कर बने क्रिकेटर, फिर भी करोड़ों में है गौतम गंभीर का नेटवर्थ

Updated on 14-06-2023 07:55 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनके पास अकूत संपत्ति के हैं। खेल के साथ-साथ उन्होंने कई बड़े बिजनेस भी खड़े किए और उनका नेटवर्थ हजारों करोड़ तक का है। ऐसा ही एक क्रिकेटर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर हैं। जिनका नेटवर्थ रिपोर्ट के मुताबिक 2023 करीब 250 करोड़ से भी अधिक का है। हालांकि गौतम गंभीर क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं लेकिन लोगों के यह नहीं पता है कि गौतम गंभीर ने अपने पिता के बिजनेस को ठुकरा कर क्रिकेट को चुना था।
गौतम गंभीर के पिता का दिल्ली में टेक्सटाइल का बिजनेस है लेकिन बचपन से ही क्रिकेट से प्रति कुछ कर गुजरने की चाहत ने उन्हें भारत का ओपनर बल्लेबाज बना दिया। क्रिकेट के मैदान पर भी गौतम गंभीर अपने बल्ले से खूब कोहराम मचाया और देश को दो-दो विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। खेल में नाम के साथ-साथ गंभीर ने खूब दौलत भी कमाई है।

गंभीर की ये दौलत क्रिकेट से मिलने वाले सैलरी के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट आदि से आया। इसके अलावा वह आईपीएल में कई सीजन तक सबसे महंगे प्लेयर में से एक रहे। यही कारण है कि उनका नेटवर्थ करीब 250 करोड़ से ऊपर का हो गया है। पिता के अलावा गंभीर के ससुर भी बिजनेसमैन हैं। वहीं क्रिकेट से संन्यास के बाद गंभीर ने अपने पिता के बिजनेस को भी संभाला है जिसका नाम YTC डेनिम प्राइवेट लिमिटेड है।


कहां से होती है गौतम गंभीर कमाई?

गौतम गंभीर अपने पिता दीपक गंभीर के साथ बिजनेस संभाल रहे हैं। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ जुड़े हैं। इस टीम के भी उन्हें करोड़ों की कमाई होती है। इसके अलावा वह कई टीवी एड और एंडोर्समेंट करते हैं जिससे उनकी मोटी कमाई होती है।

दिल खोल का करते हैं सेवा

गौतम गंभीर देश के उन क्रिकेटरों में से हैं जो दिल खोलकर सेवा भी करते हैं। दिल्ली में गौतम एक जन रसोई चलाते हैं जिसमें रोज सैकड़ों लोग मुफ्त में भोजन करते हैं। इसके अलावा उन्होंने सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी उठाया है। वहीं वह गौतम गंभीर फाउंडेशन के नाम से एक एनजीओ भी चलाते हैं जो गरीब और अनाथ बच्चों की मदद करता है।

कैसा रहा है गौतम गंभीर का करियर

गंभीर टीम इंडिया के लिए कुल 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैच में मैदान पर उतरे हैं। टेस्ट क्रिकेट में गंभीर ने 41.95 की औसत से 4154 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 9 शतक और 22 अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में गंभीर ने 5238 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम 11 शतक और 34 अर्धशतक दर्ज है। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में गंभीर ने 7 अर्धशतक के साथ 932 रन बनाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.