क्रिकेटर सुरेश रैना को पितृ शोक, कैंसर से थे पीड़ित

Updated on 07-02-2022 06:11 PM

लखनऊ क्रिकेट के तीनों फार्मेट में शतक लगाने का गौरव प्राप्त करने वाले सुरेश रैना के पिता त्रिलोक चंद रैना का रविवार को गाजियाबाद में निधन हो गया। लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित त्रिलोक चंद रैना की तबीयत दिसंबर से काफी खराब हो गई थी। सुरेश रैना गाजियाबाद में अपने निवासी में ही पिता की सेवा में लगे थे। बीमार चल रहे कश्मीरी पंडित त्रिलोक चंद रैना ने रविवार को दिन में गाजियाबाद के राजनगर में अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

 उनके निधन पर क्रिकेट जगत काफी शोकाकुल है। त्रिलोकचंद रैना भारतीय सेना में आर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत रहे। उनका पैतृक गांव केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के रैनावारी में है। 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों की हत्या के बाद उनके पिता ने गांव छोड़ दिया था। इसके बाद यह लोग गाजियाबाद के मुरादनगर गए। उनके दो पुत्र दिनेश तथा सुरेश और दो पुत्रियां हैं। सुरेश रैना ने तीन अप्रैल 2015 को प्रियंका से शादी की। उनकी एक बेटी और एक बेटा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शनिवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की कमान युवा स्टार शुभमन गिल के हाथों में होगी।…
 12 August 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के 18 वर्षीय बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ खेले…
 12 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कप्तान हार्दिक पंड्या फ्रेंचाइजी के साथ अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के…
 12 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल ट्रेड विंडो को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला सुझाव दिया है। चोपड़ा का मानना है कि…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
Advt.