शादी के आठ साल बाद अलग हुए क्रिकेटर धवन और आयशा

Updated on 08-09-2021 09:09 PM
नई दिल्ली। क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी के बीच तलाक हो गया है। इन दोनो की शादी को आठ साल हुए थे। धवन की पत्नी आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में दोनो के अलग होने की घोषणा की। आयशा ने कहा, जब पहली बार तलाक हुआ था तो मैं डरी हुई थी। मुझे लगा कि मैं असफल हो गई थी और उस समय काफी गलत कर रही थी। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज धवन और आयशा की शादी साल 2012 में हुई थी। इन दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। आयशा की पहली शादी से भी दो बेटियां हैं।  आयशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, दो बार तलाक होने तक मुझे लगता था कि तलाक एक खराब शब्द है। यह मजेदार है कि कैसे शब्दों के शक्तिशाली मायने और जुड़ाव होते हैं। मैंने एक तलाकशुदा के रूप में स्वयं यह महसूस किया है। जब पहली बार तलाक हुआ था तो मैं डरी हुई थी। मुझे लगा कि मैं नाकाम हो गई थी और उस समय काफी गलत कर रही थी। 
उन्होंने लिखा, मुझे लगा कि मैं स्वार्थी हूं और सबको नीचा दिखा दिया। मुझे लग रहा था कि मैं अपने माता-पिता को निराश कर रही हूं। अपनी बच्चियों को नीचा दिखा रही हूं और कुछ हद तक मुझे लगा कि मैंने भगवान का भी अपमान किया। तलाक मेरे लिए इतना बेकार शब्द था।  उन्होंने आगे लिखा कि अब आप कल्पना कर सकते हैं कि मुझे इससे दूसरी बार गुजरना पड़ रहा और ऐसे में मेरी मानसिक हालत कैसी होगी। एक बार तलाक होने की वजह से मेरा बहुत कुछ दांव पर लगा था और मुझे काफी कुछ साबित करना था। इसलिए जब दूसरी शादी भी टूट गई तो यह सचमुच डरावना है पहले से कहीं ज्यादा। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.