नाबालिगों के गर्भवती होने पर दक्षिण अफ्रीकी मंत्री के आपत्तिजनक बयान की आलोचना

Updated on 16-01-2022 08:32 PM

केपटाउन कोरोनाकाल में लागू लॉकडाउन के वक्त बड़ी तादाद में दक्षिण अफ्रीकी देशों की कम उम्र की नाबालिग स्कूली लड़कियां गर्भवती हुई हैं। महामारी के दौरान, बोत्सवाना, नामीबिया, लेसोथो, मलावी, मेडागास्कर, दक्षिण अफ्रीका और जाम्बिया में ऐसे मामलों में काफी तेजी देखी गई है। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चियों के गर्भवती होने की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।

 इस बीच दक्षिण अफ्रीका की एक मंत्री की लड़कियों को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान की जमकर आलोचना भी हो रही है। फोफी रामाथुबा दक्षिण अफ्रीकी प्रांत लिम्पोपो में क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्री हैं। उन्होंने एक माध्यमिक विद्यालय के दौरे के समय यह विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने लड़कियों में बढ़ते गर्भधारण की समस्या को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। मंत्री ने तो बच्चों को संबोधित करते समय अपने विवादित शब्दों को दोहराने के लिए भी कहा था।

दक्षिण अफ्रीकी मीडिया के अनुसार, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह वायरल होने लगा। यूजर्स ने मंत्री फोफी रामाथुबा की खूब आलोचना भी की है। उनका आरोप है कि मंत्री ने अपने इस आपत्तिजनक बयान में लड़कियों को ही क्यों टॉरगेट किया। जिसके बाद मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि उनका बयान लड़कों के लिए भी था।

उन्होंने दावा किया कि स्कूली लड़कियों को महंगे विग और स्मॉर्टफोन का लालच दिया जा रहा है। इस काम में अधिक उम्र के पुरुष शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीकी की विपक्षी नेता सिविवे ग्वारुबे ने मंत्री के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मंत्री के पास स्कूली बच्चों से बात करने और उन्हें समझाने का अच्छा अवसर था, लेकिन उन्होंने सार्थक बातचीत के बजाए लड़कियों पर अनुचित दबाव डाला और उन्हें दोषी करार दे दिया।

सामाजिक कार्यकर्ताओं और जिम्बाब्वे के अधिकारियों ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान गरीबी ने लोगों को खास तौर पर प्रभावित किया। इस कारण बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी लड़कियों की शादियां की। कई लड़कियां तो यौन शोषण का शिकार भी हुईं। जिम्बाब्वे में एक शिक्षा अधिकारी तौंगाना नदोरो ने कहा कि बढ़ती संख्या का सामना कर रही सरकार को अगस्त 2020 कानून में बदलाव तक करना पड़ा था।

 जिम्बाब्वे की सरकार ने लंबे समय से गर्भवती छात्राओं के स्कूल-कॉलेजों में जाने पर रोक लगा दी। तब सरकार ने तर्क दिया था कि यह विकासशील राष्ट्र के लिए ऐसा करना जरूरी है, लेकिन यह नीति सफल नहीं रही। सरकार के इस फैसले के कारण अधिकांश लड़कियां स्कूल वापस नहीं लौटीं। गरीबी, अशिक्षा, बदनामी का डर परिवारों पर इतना हावी हो गया कि वे अपनी बच्चियों को स्कूल भेजने से कतराने लगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.