करोड़ों रुपए पर पानी फिर गए, जानें 100 साल से स्विमिंग पर बैन वाली सीन नदी क्यों सुर्खियों में है

Updated on 31-07-2024 02:43 PM
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहे ओलिंपिक अपने आगाज वाले दिन से ही अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में है। सबसे नया सीन नदी में होने वाले पुरुषों की ट्रायथलॉन का लगातार टलना शामिल है। मंगलवार को एक बार फिर सीन नदी में पानी की गुणवत्ता के मुद्दों के कारण इस प्रतियोगिता को टाल दिया गया। दरअसल लंबे से प्रदूषित सीन नदी में 100 साल से ज्यादा समय से भी स्विमिंग पर बैन लगा हुआ है। आयोजकों ने कहा कि ओलिंपिक के लिए सीन की सफाई पर लगभग 1.5 बिलियन डॉलर यानी 1,25,596 लाख करोड़ रुपए खर्च किए थे।दुनिया के तमाम पुराने शहरों की तरह पेरिस में भी कम्बाइंड सीवर सिस्टम है। इसका मतलब है कि शहर से निकलने वाला गंदा पानी और बारिश का पानी भी एक ही पाइप से बहते हैं। भारी या लंबे समय तक बारिश होने पर पाइप डूब जाते हैं। फिर बिना ट्रीट किया हुआ पानी ट्रीटमेंट प्लांट के बजाय नदी में बह जाता है। इससे बैक्टीरिया, वायरस या परजीवी पानी में आ जाते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा, गेन्सविले में संक्रामक रोगों की एक्सपर्ट डॉ. निकोल आयवीन का मानना है कि लगातार बारिश से न सिर्फ मानव जनित गंदगी, बल्कि जंगली जानवरों के अपशिष्ट नदी में आते हैं। ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भारी बारिश ने स्थिति और खराब कर दी थी। इससे नदी के पानी की क्वॉलिटी भी खराब हुई।
नदी की सफाई के लिए पैरिस ने क्या किया?पेरिस ओलिंपिक की तैयारी के लिए शहर में ज्यादा बारिश होने पर उसके पानी को इकट्ठा करने और कचरे को नदी में बहने से रोकने के लिए विशाल बेसिन बनाया गया है। सीवेज सिस्टम को भी दुरुस्त किया गया गया। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की भी मरम्मत की गई। हालांकि, भारी बारिश से अब भी नुकसान पहुंचने का खतरा है। डॉ. निकोल का कहना है कि पेरिस शहर ने सीन को साफ करने के लिए बहुत काम किया है, लेकिन वे मौसम को नियंत्रित नहीं कर सकते। शहर के अधिकारियों ने कहा कि ओलिंपिक के शुरुआती समय में हुई बारिश से बेसिन का 20 प्रतिशत हिस्सा भर गया था। इसलिए बाद में प्रदूषण अपशिष्ट जल से आया।
जून में पानी की क्वॉलिटी की जांच की गई तो ई.कोलाई बैक्टीरिया के होने का पता चला। ई.कोलाई इंसानों और जानवरों की आंतों और खुले वातावरण में भी पाया जाता है। आम तौर पर यह दूषित खाने, पानी और संक्रमित जानवरों और इंसानों के संपर्क में आने पर फैलता है। बैक्टीरिया के असुरक्षित स्तर वाले पानी में तैरने से पेट और आंतों की समस्या हो सकती है। यहां तक कि दूषित पानी की एक घूंट भी दस्त का कारण बन सकता है। इस तरह के बैक्टीरिया जानलेवा सेप्सिस जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
बारिश के बाद अब लू का खतरा

बारिश से राहत मिली तो अब पेरिस में गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। तेज गर्मी के कारण लू का खतरा भी मंडराने लगा है। मंगलवार को पेरिस और आसपास के इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक हो गया। बारिश के कारण खेलों की खराब शुरुआत के बाद आयोजक अब खिलाड़ियों और दर्शकों को गर्मी से बचने के लिए आगाह कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.