रूस में रनवे पर इजरायलियों की तलाश में भीड़ ने अल्‍लाह हू अकबर के नारे के साथ बोला धावा, एयरपोर्ट बंद

Updated on 30-10-2023 01:49 PM
मॉस्‍को: रूस में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां के दागेस्‍तान में रविवार को उस समय एयरपोर्ट को बंद करना पड़ गया जब भीड़ इजरालियों को तलाशने के मकसद से पागलों की तरह यहां रनवे पर दाखिल हो गई और उसने प्‍लेन को भी घेर लिया। दरअसल यहां पर इजरायल से आए एक प्‍लेन की लैंडिंग हुई थी जिसमें इजरायली नागरिक सवार था। एयरपोर्ट को कई फ्लाइट्स को दूसरी दिशा की तरफ रवाना करना पड़ा और इसे कई अस्‍थायी तौर पर बंद करना पड़ गया। वहीं, क्रेमलिन ने अभी तक घटनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

प्‍लेन में था एक इजरायली नागरिक
रूस की सरकारी एविएशन एजेंसी रोसावित्सिया ने इस घटना पर बयान दिया है। एजेंसी ने कहा, 'मखाचकाला एयरपोर्ट ट्रैफिक एरिया में अज्ञात लोगों के प्रवेश के बाद, हवाई अड्डे की तरफ आने वाली और यहां से टेक ऑफ करने वाली फ्लाइट्स के लिए इसे अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया गया है।' एजेंसी ने बताया है कि एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी फोर्सेज पहुंच गई हैं। वहीं दूसरी ओर रूस की सरकारी मीडिया इजवेस्टिया और आरटी ने बताया है कि लोगों को इस बात की भनक लग गई थी कि इजरायल से एक व्यक्ति आया है। इसके बाद कई दर्जन लोग हवाई अड्डे और रनवे तक आ गए थे।

टेलीग्राम पर आए वीडियोज में नजर आ रहा है कि कुछ लोग बैरियर्स तक को पार कर गए हैं। उन्‍होंने एयरपोर्ट से बाहर निकलने और यहां आई कई कारों पर भी कब्‍जा कर लिया था। एक वीडियो में तो एक व्यक्ति रूस की रेड विंग्स कंपनी के प्‍लेन के पंख पर भी चढ़ गया था। फ्लाइटराडार के अनुसार, तेल अवीव से आने वाली रेड विंग्स फ्लाइट स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे मखचकाला में उतरी थी।

बैरियर्स तक तोड़े
रूस की स्वतंत्र मीडिया सोता की तरफ से कहा गया है कि फ्लाइट मॉस्को के लिए उड़ान भरने से पहले माखचकाला में थोड़ी देर को रुकी थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों के मुताबिक भीड़ में से कुछ लोगों ने प्‍लेन की तरफ जाने से पहले पहले हवाईअड्डे पर लोगों से उनके पासपोर्ट देखने को कहा था। उनमें से एक व्यक्ति के हाथ में पोस्टर था जिस पर लिखा था, 'बच्चों के हत्यारों के लिए दागिस्तान में कोई जगह नहीं है' और एक और शख्‍स 'अल्लाह हू अकबर' चिल्ला रहा था। रविवार को ही एक और जगह उत्तरी काकेशस के काबर्डिनो-बलकारिया में नालचिक शहर में एक यहूदी केंद्र में आग लगा दी गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.