सीएसके के ऑलराउंडर सैम शायद ही खेल पायें पहला मैच

Updated on 16-09-2021 10:10 PM

दुबई इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबलों के लिए करन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए हैं। सैम आईपीएल के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में हैं पर मुम्बई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में उनका खेलना तय नहीं है। यूएई में इंग्लैंड से आने वाले लोगों को छह दिन के कड़े पृथकवास से गुजरना पड़ता है, ऐसे में सैम को छह दिनों तक अलग-थलग रहना होगा। इस प्रकार 19 सितंबर को मुम्बई के खिलाफ होने वाले पहले मैच में वह शायद ही खेल पायें। सैम को 20 सितंबर तक पृथकवास में रहना होगा। इसके बाद कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट्स नेगेटिव आने के बाद ही वह सीएसके के साथी खिलाड़ियों से जुड़ें सकेंगे। सीएसके के फाफ डु प्लेसी भी फिट नहीं हुए हैं, ऐसे में अब सैम का बाहर रहना टीम की परेशानी बढ़ा सकता है। सैम 2019 से आईपीएल खेल रहे हैं। अभी तक कुल 30 आईपीएल मैचों में सैम ने 333 रन बनाने के साथ ही 33 विकेट भी लिए हैं। सैम 2019 में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) टीम का हिस्सा थे। इसके बाद 2020 आईपीएल के लिए हुई नीलामी में सीएसके ने उन्हें 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.