ओडिशा के सुभ्रांशु पर हैं सीएसके की नजरें

Updated on 26-12-2021 08:29 PM

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल के आगामी संस्करण से पहले चयन ट्रायल के लिए ओडिशा के बल्लेबाज सुभ्रांशु सेनापति को बुलाया है। सुभ्रांशु ने विजय हजारे ट्रॉफी के सात मैचों में 275 रन बनाकर सभी का ध्यान खींचा है। 24 वर्षीय इस बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में ओडिशा की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाये हैं। इस खिलाड़ी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आंध्र के खिलाफ शानदार शतक भी लगाया था।

सुभ्रांशु ने विदर्भ और हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में भी अर्धशतक लगाया था। इस बल्लेबाज के कारण ही ओडिशा वर्तमान में एलीट ग्रुप में पांच मैचों में तीन जीत के साथ चौथे स्थान पर है। इस खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के पिछले संस्करण में भी ओडिशा की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया था। इस युवा खिलाड़ी ने पांच मैचों में 27.60 की औसत और 116.94 के स्ट्राइक रेट से एक अर्धशतक के साथ 138 रन बनाए हैं।

साल 2017 में अपने पदार्पण के बाद से 26 टी20 मैचों में, इस खिलाड़ी ने 28.95 की औसत से 637 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम तीन अर्धशतक हैं। ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) संजय बेहरा ने कहा, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस बल्लेबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी कारण उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रायल के लिए बुलावा है। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के पिछले संस्करण में सेनापति ने पांच मैचों में 27.60 के औसत और 116.94 के स्ट्राइक रेट से एक अर्धशतक के साथ 138 रन बनाए थे।

​​सीएसके ने आईपीएल 2022 नीलामी से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उन्होंने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर सबसे अधिक राशि खर्च की, जिन्हें 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।  ऑलराउंडर मोइन अली को 8 करोड़ रुपये और युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.