चाहर , ब्रावो और उथप्पा जैसे कुछ पुराने खिलाड़ी ही खरीद पायी है सीएसके

Updated on 13-02-2022 07:12 PM

आठ और खिलाड़ियों की है जरुरत 
बेंगलुरु । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 वें सत्र के लिए हुई नीलामी के पहले दिन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पिछड़ती हुई दिखी। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की यह टीम दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा जैसे कुछ पुराने खिलाड़ियों को ही अपने साथ जोड़ पायी। धोनी की इस टीम ने 90 करोड़ के पर्स में से तकरीबन 70 करोड़ खर्च कर दिये हैं पर इसके बाद भी उसके पास संतुलित टीम नहीं बन पायी है। उसे अब भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ के जोड़ीदार की जरुरत है। इसके साथ ही टीम दीपक चाहर का साथ निभा पाने वाला कोई एक गेंदबाज भी नहीं खरीद पायी है। गत चैंपियन सीएसके पहले दिन  नीलामी शुरु होने पर अपने पुराने खिलाड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया पर वह सफल नहीं हो पायी। सीएसके ने नीलामी के पहले दिन 6 खिलाड़ियों पर बोली लगाई। इनमें दीपक चाहर के अलावा अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, केएम आसिफ और तुषार देशपांडे शामिल हैं। सीएसके ने पहले ही धोनी सहित 4 खिलाड़ियों को रीटेन करने और दीपक चाहर समेत 6 खिलाड़ियों को खरीदने में 69.65 करोड़ रुपए खर्च कर दिये है। अब उसके पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 20.45 करोड़ रुपए ही बचे हैं जबकि उसे आठ और खिलाड़ियों की जरुरत है।  
सीएसके टीम इस प्रकार है : ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, मोइन अली, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.