आईपीएल में शीर्ष पर पहुंचा सीएसके , आरसीबी तीसरे स्थान पर

Updated on 27-09-2021 09:31 PM

दुबई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण में रविवार को हुए दो मुकाबलों के बाद अंकतालिका में बदलाव आया है और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में सीएसके और और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने-अपने मैचों में जीत लिए हैं। सीएसके ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो जबकि आरसीबी ने मुंबई को 54 रनों से हराया। सीएसके 16 अंकों के साथ अंक तालिका में नंबर एक स्थान पर पहुंच गयी है। वहीं आरसीबी 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर है।
वहीं हारने वाली टीमों केकेआर और मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं घटी हैं।

केकेआर, मुंबई, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के 8-8 अंक हैं। राजस्थान ने केवल 9 मैच खेले हैं, वहीं जबकि बाकी सभी टीमों ने 10-10 मैच खेले हैं। रन औसत के कारण केकेआर चौथे, पंजाब पांचवें, राजस्थान छठे और मुंबई सातवें स्थान पर है।


दिल्ली कैपिटल्स टीम के शिखर धवन का ऑरेंज कैप पर कब्जा बना हुआ है। धवन के सबसे ज्यादा 430 रन हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल 401 रन के साथ अभी भी दूसरे स्थान पर हैं। वहीं पर्पल कैप अभी भी आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल के पास है। हर्षल ने अबतक 23 विकेट लिए हैं। वहीं दिल्ली के अवेश खान के नाम 15 विकेट हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.