एशेज में कमिंस को मिल सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी

Updated on 20-11-2021 08:03 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पैन के इस्तीफे के बाद अब तेज गेंदबाज पैट कमिंस अगले माह इंग्लैंड के साथ होने वाली एशेज टेस्ट सीरीज के लिए कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं। कमिंस पहले से ही टीम के उपकप्तान हैं और उन्होंने यह भी कहा था कि वह जरुरत पड़ने पर कप्तानी भी संभाल सकते हैं। अगर कमिंस को कप्तानी मिलती है

 तो यह 65 साल में पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कप्तानी किसी गेंदबाज को मिलेगी। कमिंस खेल के तीनों प्रारुपों में खेलते हैं। उन्होंने अब तक 34 टेस्ट, 69 वनडे और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।  कमिंस टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर भी हैं। वहीं पैन ऑस्ट्रेलिया के 46वें टेस्ट कप्तान थे। इस प्रकार अगर अवसर मिलता है तो कमिंस ऑस्ट्रेलिया के 47वें टेस्ट कप्तान होंगे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से साल 1956 में रेमंड लिंडवाल ने एक टेस्ट मैच में कप्तानी की थी। उसके बाद से ही आज तक किसी गेंदबाज को यह मौका नहीं मिला है। लगातार दो कप्तानों के विवादों में फंसने के कारण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड नए कप्तान की तलाश में जुट गया है। सीए (CA) इस तलाश में पहला नाम पैट कमिंस का ही रहा है. इसका करण यह है कि बल्लेबाज मार्नस लैबुशेन को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज की जगह तय नहीं कही जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.