कमिंस ने लगाए पहली 3 बॉल पर तीन छक्के:क्लासेन रनआउट, पूरन-मार्श की तूफानी बल्लेबाजी, LSG का दूसरा हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर

Updated on 28-03-2025 01:26 PM

लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने IPL-18 के 7वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में SRH ने पहले बैटिंग करते हुए LSG को 191 रन का टारगेट दिया। शार्दूल ठाकुर ने 4 विकेट लिए।

जवाब में निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की फिफ्टी के बदौलत लखनऊ ने 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए और 23 बॉल रहते जीत हासिल कर ली।

बुधवार को कई मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स बने। रवि बिश्नोई के ओवर में ट्रैविस हेड के 2 कैच छूटे। हेनरिक क्लासन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रनआउट हुए। हर्षल ने आगे की तरफ डाइव लगाकर कैच पकड़ा। लखनऊ ने अपना दूसरा हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया।

पूरन ने हेड का कैच छोड़ा

हैदराबाद की पारी के छठे ओवर में ट्रैविस हेड को जीवनदान मिला। रवि बिश्नोई के ओवर की पहली बॉल पर हेड बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद लॉन्ग ऑन पर खड़ी हो गई। यहां निकोलस पूरन ने उनका आसान कैच छोड़ दिया।

बिश्नोई से हेड का कैच ड्रॉप हुआ

छठे ओवर में ही हेड को दूसरा जीवनदान मिला। बिश्नोई ने ओवर की पांचवीं बॉल पर फॉलो-थ्रू में हेड का कैच छोड़ा। हेड ने शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल को सामने की तरफ खेला था। इस ओवर में हेड ने एक सिक्स भी लगाया।

क्लासन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रनआउट हुए

12वें ओवर की आखिरी गेंद पर हेनरिक क्लासन रनआउट हुए। प्रिंस यादव ने नीतीश कुमार रेड्डी को फुल टॉस बॉल फेंकी, उन्होंने बैक टु बॉलर शॉट खेला। यहां बॉलिंग कर रहे प्रिंस यादव से रेड्डी का कैच छूटा, लेकिन बॉल उनके हाथ से लगकर नॉन स्ट्राइक छोर पर खड़े हेनरिक क्लासन के स्टंप्स से जा लगी। इस समय क्लासन क्रीज से बाहर थे। वे 25 रन बनाकर रनआउट हुए।

हर्षल का डाइविंग कैच

13वें ओवर की आखिरी बॉल पर आयुष बडोनी कैच आउट हुए। एडम जम्पा ने ओवरपिच बॉल फेंकी। आयुष बडोनी ने स्लॉग स्वीप शॉट खेला। यहां मिड-विकेट पोजिशन पर खड़े हर्षल पटेल ने आगे की ओर दौड़कर डाइव लगाई और बेहतरीन कैच पकड़ लिया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.