कमिंस दिन-रात्रि के दूसरे टेस्ट से बाहर हुए, स्मिथ करेंगे कप्तानी

Updated on 16-12-2021 09:53 PM

एडिलेड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के नये कप्तान पैट कमिंस को कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति से संपर्क में आने के कारण आज से यहां शुरू हो रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। दिन-रात्रि के इस टेस्ट में कमिंस का नहीं होना मेजबान टीम के लिए एक करारा झटका है क्योंकि पहले टेस्ट में इस तेज गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

कमिंस की जगह इस मैच में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गयी है। इस पूरे मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने बयान में कहा है कि  कमिंस एडिलेड के एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे तभी उनकी पास वाली टेबल पर बैठा व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया। कमिंस तत्काल ही रेस्टोरेंट से बाहर आये और उन्होंने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी। कमिंस अब सात दिनों तक के लिए पृथकवास में रहेंगे। स्मिथ के कार्यवाहक कप्तान बनने के बाद ट्रेविस हेड उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं मिचेल नासेर इस मैच से अपना टेस्ट पदार्पण करेंगे।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में चोटिल जोश हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन को शामिल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड ने इस मैच के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी, मेहमान टीम ने तेज गेंदबाज मार्क वुड को आराम दिया गया जबकि  तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम में शामिल किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.