बच्चों को मारने वाला कप सिरप... 16 साल से कंपनी की न तो सालाना मीटिंग हुई और न ही बैलेंस शीट अपडेट की

Updated on 06-10-2025 12:56 PM
नई दिल्ली: देश के अलग-अलग हिस्सों में बच्चों की जान लेने वाला कोल्ड्रिफ कफ सिरप ( Coldrif Cough Syrup ) की बिक्री बंद हो गई है। इस कफ सिरप को श्रीसन फार्मास्युटिकल (Sresan Pharmaceutical) कंपनी बनाती है। यह कंपनी चेन्नई (तमिलनाडु) में है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में 11 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने इस कंपनी को बंद कर दिया है। इस कंपनी की 16 साल से कोई सालाना मीटिंग तक नहीं हुई थी।

मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (MCA) की वेबसाइट पर इस कंपनी से जुड़ी जानकारी और डॉक्यूमेंट मौजूद हैं। एमसीए के मुताबिक कंपनी का पूरा नाम श्रीसन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड है। यह कंपनी 25 अक्टूबर 1990 को शुरू हुई थी। इसका रजिस्टर्ड एड्रेस चेन्नई का है। यह कंपनी स्टॉक मार्केट में लिस्ट नहीं है। कंपनी के डारेक्टर का नाम रंगनाथन गोविंदराजन है

साल 2009 में हुई थी आखिरी मीटिंग

कंपनियां हर साल अपनी सालाना मीटिंग (AGM) करती हैं। इसमें कंपनी अपने नए प्लान और अन्य गतिविधियों के बारे में बताती है। साथ ही कंपनी रेवेन्यू, प्रॉफिट आदि भी कंपनी से जुड़े लोगों के सामने रखती है। लेकिन ताज्जुब की बात है कि इस कंपनी की 16 साल से कोई सालाना मीटिंग तक नहीं हुई थी। एमसीए वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक कंपनी की आखिरी एजीएम 29 सितंबर 2009 को हुई थी।
एआई में होना है प्रवीण तो यहां क्लिक करें

बैलेंस शीट भी जारी नहीं

16 साल से कंपनी की सिर्फ एजीएम ही नहीं हुई, बल्कि इसने अपनी बैलेंस शीट से जुड़ी जानकारी भी एमसीए को नहीं दी। एमसीए की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी की बैलेंस शीट 31 मार्च 2009 के बाद अपडेट नहीं की गई है। ये मामले दिखाते हैं कि कंपनी किस कदर लापरवाही कर रही थी।

कितना है कंपनी का रेवेन्यू

यह कंपनी सिर्फ कफ सिरप ही नहीं, बल्कि कई और तरह के प्रोडक्ट बेचती है। कंपनी का रेवेन्यू या प्रॉफिट कितना है, इसके बारे में अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग-अलग रकम की जानकारी दी गई है। इंडियामार्ट वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का सालाना टर्नओवर 1.5 से 5 करोड़ रुपये है।

सिरप में मिला था जहरीला केमिकल

बच्चों की मौत के बाद यह कप सिरप विवादों में आ गया है। सिरप की जांच में इसमें 48 फीसदी से ज्यादा डाईएथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) मिला है। यह एक जहरीला केमिकल है। बच्चों की मौत के बाद कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही इस सिरप की बिक्री कई राज्यों में बैन कर दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में हिस्सेदारी के संकलन के लिए…
Advt.