अफगान महिलाओं के लिए पर्दा जरूरी, संस्कृति बदलने की कोशिश न करे अमेरिका : तालिबान

Updated on 10-02-2022 06:01 PM




काबुल । तालिबान का कहना है कि अफगानिस्तान में महिलाओं को पर्दे में रहना होगा। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि देश में सिर्फ हिजाब पहनने वाली महिलाओं को ही शिक्षा और रोजगार का अधिकार मिलेगा। तालिबान ने अमेरिका को भी साफ कहा है कि वह उनके देश की संस्कृति को बदलने की कोशिश न करें।
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा कि महिलाओं के अधिकार को लेकर अमेरिका अपना नजरिया अफगानिस्तान पर न थोपे। उन्होंने कहा अगर अमेरिका ऐसा करता है, तो इसे उनकी संस्कृति में हस्तक्षेप माना जाएगा। 
सुहैल शाहीन का कहना है कि हिजाब के बिना महिलाओं की शिक्षा का विचार पश्चिमी है। यह अफगानिस्तान की संस्कृति के अनुकूल नहीं है। तालिबान कतई इसके पक्ष में नहीं है। तालिबानी प्रवक्ता ने कहा अगर अफगानिस्तान में महिलाएं हिजाब में रहेंगी, तो महिलाओं के अधिकार को लेकर कोई मुद्दा नहीं होगा। उनका कहना है कि यहां महिलाएं हिजाब में रहकर काम कर सकती हैं। शिक्षा भी ले सकती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हिजाब न पहनी लड़कियों को यूनिवर्सिटी के गेट पर रोक दिया जा रहा है और वापस लौटाया जा रहा है। 
ये वीडियो काबुल के राणा यूनिवर्सिटी का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिन लड़कियों ने बुर्का या हिजाब नहीं पहना है, उन्हें गेट पर ही रोका जा रहा है। अफगानिस्तान में 15 अगस्त 2021 को तालिबान का शासन आने के बाद से संगठन ने 1990 के दशक के नियमों को नहीं अपनाया है। लड़कियों की पढ़ाई पर पाबंदी तो नहीं लगाई गई है, लेकिन पर्दे-बुर्के के नियमों को सख्त कर दिया गया है। तालिबान के शासन की पहली अवधि 1996 और 2001 के बीच लड़कियों को शिक्षा हासिल करने से रोक दिया गया था। पिछले अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से देश के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों काबुल, हेरात और बल्ख के 229 प्रोफेसरों ने देश छोड़ दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.