ईरान में पेट्रोल पंपों को साइबर हमला, लगी गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें

Updated on 27-10-2021 09:34 PM

तेहरान ईरान में पेट्रोल पंपों को साइबर हमले का सामना करना पड़ा है। इसकारण ईंधन सब्सिडी का प्रबंधन करने वाला सरकारी सिस्टम बंद हो गया।वहीं, बंद पड़े पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनों में लोगों को लगे हुए देखा गया। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।हालांकि, एक माह पहले भी इसी तरह के हमले हुए थे।इस ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को सीधे चुनौती के तौर पर देखा गया। ईरान पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

स्थानीय मीडिया ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में एक अनाम अधिकारी के हवाले से साइबर हमले की पुष्टि की। तेहरान में पेट्रोल पंपों के बंद होने की वजह से कारों की लंबी लाइनों को देखा गया।तेल मंत्रालय के अधिकारी तकनीकी समस्या को हल करने के लिए आपातकालीन बैठक कर रहे हैं।वहीं रिपोर्ट में कहा गया कि जब लोग मशीनों के जरिए सरकार द्वारा जारी किए गए कार्ड से ईंधन खरीदने की कोशिश कर रहे थे,तब उन्हेंसाइबरअटैक 64411’ वाला मैसेज स्क्रीन पर दिखाई दिया।

दरअसल, अधिकांश ईरानी सब्सिडी वाले ईंधन के भरोसे रहते हैं।खासतौर पर देश की आर्थिक स्थिति की वजह से ये और भी जरूरी हो जाता है।वहीं इस संख्या के महत्व के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन ये संख्या खामेनेई के कार्यालय के माध्यम से चलने वाली एक हॉटलाइन से जुड़ी है, जो इस्लामी कानून के बारे में सवालों का जवाब देती है।हालांकि, स्थानीय मीडिया ने बाद में अपनी रिपोर्ट को हटाकर दावा किया कि इसकी वेबसाइट को भी हैक कर लिया गया था। साइबर अटैक के दौरान ‘64411’ संख्या ने जुलाई में ईरान के रेलरोड सिस्टम पर हुए साइबर हमले की याद ताजा कर दी है।उस दौरान भी ये संख्या देखने को मिली थी। इजरायली साइबर सुरक्षा फर्म चेक प्वाइंट ने बाद में ट्रेन हमले के लिए हैकर्स के एक समूह को जिम्मेदार ठहराया था, जो खुद को इंद्र कहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.