चैक गायिका हाना होरका का कोरोना से निधन

Updated on 20-01-2022 09:25 PM

प्राग। कोरोना से चैक गायिका हाना होरका  का निधन हो गया। उनके बेटे जान रेक की मानें तो हाना जानबूझकर कोरोना संक्रमण से भिड़ी थीं। इसमें उन्हें जान गंवानी पड़ी। उनकी मां हाना होरका ने अब तक कोरोना टीका भी नहीं लगवाया था। उन्होंने बताया, ‘मैं और मेरे पिता क्रिसमस की पार्टी के दौरान कोरोना की चपेट में गए थे।

हम दोनों ने चूंकि कोरोना टीका लगवाया हुआ है, इसलिए हालात ज्यादा नहीं बिगड़े। इस बीच, हमारे बार-बार मना करने के बावजूद मां लगातार हमारे संपर्क में रहीं। इससे वे भी संक्रमित हो गईं।

  बीबीसी के अनुसार, हाना होरका 57 साल की थीं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया था कि वे कोरोना संक्रमित हो गई हैं। लेकिन यह भी लिखा था कि उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। साथ ही बताया था कि वे एक संगीत-समारोह में भी हिस्सा लेने वाली हैं। हालांकि यह पोस्ट लिखने के दो दिन बाद ही उनका निधन हो गया। रेक ने बताया, रविवार, 16 जनवरी को मां अपने आप को बेहतर महसूस कर रहीं थीं।

इसलिए वे बाहर टहलने जाने के लिए तैयार हुईं। तभी उनकी पीठ में जोर का दर्द होने लगा। इसलिए वे वापस अपने कमरे में पलंग पर जाकर लेट गईं। महज 10 मिनट के भीतर सब खत्म हो गया। उनका निधन हो चुका था। वे बताते हैं, मां का मानना था कि जब वे अब कोरोना संक्रमण से बची हुई हैं, तो आगे भी बची रहेंगी।

 इसलिए टीका लगवाने की क्या जरूरत है। चैक रिपब्लिक में कोरोना का प्रसार रोकने के लिए सरकार ने तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। लेकिन रेक की मानें तो हाना होरका प्रतिबंधों को भी नहीं मानती थीं। वे लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही थीं। वह भी बिना किसी सावधानी के।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.