Mumbai Indians का फिर होगा डब्बा गोल? रोहित शर्मा के लिए बुमराह से भी बड़ी मुसीबत है यह

Updated on 23-03-2023 08:52 PM
मुंबई: आईपीएल (IPL) के हर सीजन में कोई टीम विजेता बनने की प्रबल दावेदार होती है तो वह मुंबई इंडियंस है। लीग को सबसे ज्यादा 5 बार जीतने वाली मुंबई के लिए 2022 सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था। पूरी सीजन में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम को सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई और टेबल में अंतिम नंबर पर रही। खराब बॉलिंग और घटिया बैटिंग ने मुंबई की लुटिया डुबोई। अब नए सीजन में टीम नए जोश के साथ मैदान पर उतरेगी। 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड (Mumbai Indians Squad)

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, पीयूष चावला, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ड्यून जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, झेय रिचर्डसन, आकाश मधवाल।

मुंबई इंडियंस की ताकत (Mumbai Indians Strength)

मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव जैसे भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। मध्यक्रम में टिम डेविड जैसा विस्फोटक नाम है। नीलामी में फ्रेंचाइजी ने कैमरून ग्रीन को बड़ी रकम देकर खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के दो युवा धुरंधर ट्रिस्टन स्टब्स और डेवॉल्ड ब्रेविस हैं। ऐसे में टीम की बैटिंग काफी मजबूत दिख रही है।

गेंदबाजी में उनके पास जोफ्रा आर्चर जैसा बड़ा नाम है। उनकी गिनती इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े तेज गेंदबाज में होती है। स्पिन में फ्रेंचाइजी ने अनुभवी पीयूष चावला को खरीदा है। जेसन बेहरेनडॉर्फ भी मुंबई के लिए खेलेंगे।

मुंबई इंडियंस की कमजोरी (Mumbai Indians Weakness)

जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के झे रिचर्डसन आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। बुमराह के नहीं होने से टीम के पास कोई अनुभवी घरेलू तेज गेंदबाज नहीं है। फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट की भी घोषणा नहीं की है। स्पिन में भी चावला के अलावा कोई ऐसा नाम नहीं है, जिसका खौफ विदेशी टीमों को हो।

कौन करेगा सरप्राइज? (Mumbai Indians X Factor)

मुंबई इंडियंस की टीम में कई युवा चेहरे हैं, जो सरप्राइज कर सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम शम्स मुलानी का है। घरेलू क्रिकेट में मुलानी बड़ा नाम है लेकिन अभी तक आईपीएल डेब्यू का मौका नहीं मिला है। टीम के लिए वह मैच विनिर ऑलराउंडर बन सकते हैं। अरशद खान मुंबई की टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका नाम कम लोगों को पता है लेकिन वह गेमचेंजर हो सकते हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.