दादासाहेब फाल्‍के बायोपिक: जूनियर NTR ने छोड़ी राजामौली की फिल्‍म? सामने आए कारण, अब प्रभास को मिला ऑफर!

Updated on 10-10-2025 05:06 PM
RRR की बंपर सफलता के बाद जूनियर NTR को दो बड़े झटके लगे। उनकी 'देवरा पार्ट 1' और 'वॉर 2' बॉक्‍स ऑफिस पर धूम नहीं मचा पाई। वह अब एक ओर जहां 'KGF फ्रैंचाइजी' फेम डायरेक्‍टर प्रशांत नील के साथ फिल्‍म को लेकर चर्चा में हैं, वहीं बीते दिनों खबर आई थी कि RRR के बाद एसएस राजामौली और जूनियर NTR की जोड़ी फिर साथ आएगी। बताया गया कि राजामौली ने भारतीय सिनेमा के पितामह दादासाहेब फाल्‍के पर बन रही हिंदी-तेलुगू बायोपिक में एक्‍टर को कास्‍ट किया है। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि जूनियर NTR ने यह फिल्‍म छोड़ दी है। जी हां, खबर वाकई हैरान करने वाली है!

दादासाहेब फाल्‍के की इस बायोपिक को एसएस राजामौली के बेटे कार्तिक राजामौली डायरेक्‍ट कर रहे हैं। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, जूनियर एनटीआर ने कई कारणों से इस फिल्‍म को छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, सबसे बड़ी वजह यह है कि करियर के इस पड़ाव पर एक्‍टर किसी भी ऐसी असल जिंदगी की पर्सनैलिटी के किरदार को पर्दे पर नहीं निभाना चाहते। खासकर, तब जब दादासाहेब जैसे दिग्‍गज का कद और ऐतिहासिक महत्‍व इतना बड़ा है।

क्‍या कार्तिक राजामौली पर नहीं है जूनियर एनटीआर को भरोसा?

रिपोर्ट में जूनियर एनटीआर के फिल्‍म छोड़ने को लेकर दूसरे कारण भी गिनाए गए हैं। इनमें एक कारण यह भी है कि फिल्‍म को एसएस राजामौली नहीं, बल्‍क‍ि उनके बेटे कार्तिक डायरेक्‍ट कर रहे हैं। साथ ही यह बायोपिक, आमिर खान की फिल्‍म से भी मेल खाती है, जो खुद दादासाहेब फाल्‍के पर बायोपिक बना रहे हैं। इस हिंदी फिल्‍म को राजकुमार हिरानी डायरेक्‍ट करने वाले हैं।

अगले साल रिलीज होगी 'ड्रैगन', 'देवरा 2' पर भी काम चालू

वर्कफ्रंट पर जूनियर एनटीआर इस वक्‍त प्रशांत नील के साथ शूटिंग में जोर-शोर से लगे हुए हैं। इस फिल्‍म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन समझा जा रहा है कि टाइटल 'ड्रैगन' होगा। यह फिल्‍म अगले साल 25 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा जूनियर एनटीआर 'देवरा' के सीक्‍वल 'देवरा पार्ट 2' पर भी काम शुरू करने वाले है। इस सीक्‍वल फिल्‍म में एक बार फिर से जान्‍हवी कपूर और सैफ अली खान नजर आएंगे।

त्र‍िविक्रम श्रीनिवास और नेल्‍सन की फिल्‍म को लेकर भी बात

जूनियर NTR की झोली में इसके अलावा, डायरेक्‍टर त्र‍िविक्रम श्रीनिवास की एक पौराण‍िक कथाओं पर बनी फिल्‍म भी है। इसमें वह भगवान कार्तिकेय का किरदार निभाएंगे। यही नहीं, एक और फिल्‍म को लेकर एक्‍टर की 'जेलर' फेम डायरेक्‍टर नेल्‍सन दिलीपकुमार से भी बात चल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.