बांग्लादेश को हराकर विश्व कप में द.अफ्रीका की शानदार शुरुवात

Updated on 05-03-2022 09:09 PM

मुंबई दक्षिण अफ्रीका ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर शानदार शुरुआत की है। डुनेडिन में हुए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के सामने 208 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में बांग्लादेश की टीम 3 गेंद बाकी रहते 175 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 32 रन से हरा दिया। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका को पूरे 2 अंक मिले। इसके पहले कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर .अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

 .अफ्रीका ने मरिजाने कैप के 42 और ओपनर लॉरा वॉल्वार्ट के 41 रन के दम पर 49.5 ओवर में 207 रन बनाए। चोले ट्रायोन ने 39 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान सुन लुस 25 रन बनाकर आउट हुईं। बांग्लादेश की ओर से फारिया त्रिशना ने 3 जबकि जोहनारा आलम और रितू मोनी ने दो-दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम शरमीन अख्तर के 34 और सुल्ताना के 29 रन के बावजूद 175 रन ही बना सकी। बांग्लादेशी टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी। टीम की ओर से सुल्ताना और अख्तर ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय शुरुआत दिलाई थी।दोनों ने 69 रन की साझेदारी की लेकिन बाद के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट देते चले गए। बांग्लादेश को इस रन संख्या तक पहुंचाने में साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का भी अहम रोल रहा, जिन्होंने इस दौरान 22 अतिरिक्त रन दिए। .अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि मासाबा क्लास ने 2 विकेट झटके। खाका को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुना गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.