
पुणे : Caratix Jovella Pvt. Ltd. का नए जमाने का ज्वैलरी ब्रांड DAIMANTÉ भारतीय लग्जरी बाजार में एक बड़ी सोच के साथ उतरा है. कंपनी का मानना है कि हीरों का भविष्य तकनीक, नैतिकता और बेहतरीन डिजाइन के मेल में निहित है. लिहाजा एआई की तकनीक से तराशी गई ग्रीन लग्जरी प्रोडक्ट को प्रस्तुत करने वाले ब्रांड के रूप में, DAIMANTÉ आधुनिक तकनीक और पारंपरिक कारीगरी को एक साथ लाता है, ताकि हर आभूषण सिर्फ सजावट न रहे, बल्कि आधुनिक सोच और अटूट जज्बातों की एक खूबसूरत दास्तां बन जाए. DAIMANTÉ का आगाज़ 'Talisman' कलेक्शन से हो रहा है, जो पेंडेंट्स के खास कलेक्शन में सुरक्षा, शक्ति और सकारात्मक बदलाव के प्राचीन प्रतीकों से प्रेरित है. आज के आधुनिक दौर के लिए बनाया गया इसका हर एक आभूषण महज सजावट नहीं, बल्कि आपकी अपनी पहचान और निजी कहानी का हिस्सा है. 14-18K सोने और IGI-प्रमाणित ' लैबोरेटरी ग्रोन ' हीरों से जड़ा यह कलेक्शन 'रिस्पॉन्सिबल लक्जरी' की दिशा में एक साहसी कदम है. 30,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ, 'Talisman' ने अब नई पीढ़ी के लिए जागरूक और डिजाइन-आधारित लग्जरी आभूषणों के द्वार खोल दिए हैं.
DAIMANTÉ ब्रांड की चमक का असली राज CVD तकनीक से निर्मित शुद्धतम Type II-A हीरे हैं, जो लैबोरेटरी ग्रोनहीरों में सबसे उत्कृष्ट माने जाते हैं. DAIMANTÉ के संस्थापक और CEO सनी कुमार सिंह कहते हैं, “तकनीक का काम कल्पनाओं को पंख देना है, इंसानी हुनर को मिटाना नहीं.” AI हमें उन अकल्पनीय आकारों और डिजाइनों तक ले जाता है जहां सोचना भी मुश्किल था. मगर हर आभूषण की रूह आज भी हमारे कारीगरों के हाथों से ही निखरती है. हमारे लिए हीरों का भविष्य जमीन को और गहरा खोदने में नहीं, बल्कि लग्जरी के अधिक समझदार, स्वच्छ और जागरूक युग को तराशने में है.” DAIMANTÉ में सभी हीरे लैबोरेटरी ग्रोन (प्रयोगशाला में निर्मित) हैं, जिन्हें शुद्ध सोने और पर्यावरण के अनुकूल (eco-conscious) पैकेजिंग के साथ पेश किया जाता है. यहां हर आभूषण IGI द्वारा प्रमाणित और BIS हॉलमार्किंग से लैस है. साथ ही, ग्राहकों के भरोसे के लिए ब्रांड 'ईजी एक्सचेंज' और 'बायबैक' का आश्वासन भी दिया जाता है. वर्तमान में, DAIMANTÉ एक डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा है. अधिक जानकारी के लिए देखें: https://www.daimante.com/