'खतरनाक' बिल्लियों ने फूंके 100 से ज्यादा घर

Updated on 04-01-2022 08:03 PM

सियोल दक्षिण कोरिया में बिल्लियों का कहर थम नहीं रहा है। ये बिल्लियां घरों में आग लगा रहीं है। ये 'खतरनाक' बिल्लियां 100 से ज्यादा घर फूंक चुकी है।  दक्षिण कोरिया में पालतू जानवरों के मालिकों को अग्निशामक अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वे अपने जानवरों को कड़ी निगरानी में रखें। यह चेतावनी इसलिए आई है क्योंकि पिछले तीन सालों में 100 से अधिक घरों में बिल्लियां आग के कारण के रूप में सामने आई हैं। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि कैसे आग लगने के हादसों को रोका जा सकता है।

 सियोल मेट्रोपॉलिटन फायर एंड डिजास्टर डिपार्टमेंट ने एक बयान में कहा कि जनवरी 2019 और नवंबर 2021 की अवधि के बीच बिल्लियां करीब 107 घरों में आग का कारण बनीं। एक रिपोर्ट के अनुसार विभाग का कहना है कि बिजली के चूल्हे के स्विच ऑन करने से लगी आग ज्यादातर बिल्लियों की वजह से लगती है। इन स्टोव में टच-सेंसिटिव बटन होते हैं और ज्यादा गरम होने पर आग पकड़ लेते हैं। बिल्लियों के बटनों पर कूदने से वे आसानी से ऑन हो जाते हैं। विभाग के एक अधिकारी चुंग ग्यो-चुल ने कहा कि बिल्ली से संबंधित आग की घटनाएं जारी हैं।

उन्होंने कहा कि हम पालतू जानवरों वाले परिवारों को अतिरिक्त सतर्कता की सलाह देते हैं क्योंकि घर पर किसी के रहने से आग व्यापक रूप से फैल सकती है। विभाग ने खासतौर पर बिल्ली के मालिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है कि वे ज्वलनशील वस्तुओं को चूल्हे से दूर रखें, जैसे कागज या तौलिये। आग के जोखिम को रोकने के लिए स्वचालित लॉक फंक्शन वाले इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जाता है।

 रिपोर्ट्स के मुताबिक सियोल में पालतू जानवरों के कारण घर में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जनवरी- सितंबर 2019 के बीच 31 आग की घटनाएं दर्ज की गईं जिनमें से ज्यादातर के लिए बिल्लियां जिम्मेदार थीं। विभाग ने बताया कि बिल्लियों के चलते लगने वाली आग से अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि बिल्लियों के चलते लगने वाली आग के हादसे तब हुए जब घरों पर उनके मलिक नहीं थे। पालतू जानवरों से घरों में लगने वाली आग की समस्या सिर्फ दक्षिण कोरिया में ही नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.