करोड़ों साल पहले धरती पर घूमता था खतरनाक दानव डायनासोर

Updated on 25-12-2021 08:37 PM

लंदन। ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने आज से करोड़ों (12.5) साल पहले घूमने वाले एक डायनासोर की पहचान की है। इस डायनासोर का जीवाश्म 2004 में ब्रिटेन के आइल ऑफ वाइट द्वीप पर मिला था। शोध के बाद वैज्ञानिकों ने इस डायनासोर की लंबाई 10 फीट दांत आरी जैसे पैने और पूंछ मुर्गे जैसी होने की बात कही है। डायनासोर को वेलोसिरैप्टर का प्राचीन रिश्तेदार बताया जा रहा है। इस डायनासोर के जीवाश्म को आइल ऑफ वाइट के दक्षिणी तट पर कॉम्पटन बे में माइक ग्रीन ने खोजा था। वैज्ञानिकों ने उनके सम्मान में इस डायनासोर का नाम वेक्टिरैप्टर ग्रीनी' रखा है।

 इस खोज का अध्ययन करने वाले यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ और पोर्ट्समाउथ के पैलियोन्टोलॉजिस्ट ने कहा कि यह जीव करीब 10 फीट तक लंबा होता था। वेलोसिरैप्टर प्रजाति में इसकी लंबाई सबसे ज्यादा थी। टीम का मानना है कि पंखों वाले वेक्टिरैप्टर ग्रीनी ने अपने शिकार पर काबू पाने के लिए क्रूर ताकत का इस्तेमाल किया। यह जीव अपने शिकार को मारने के लिए तेज दांत और नुकीले पंजों का इस्तेमाल करता था। इस कारण अपने समय में यह बेरहम शिकारी हुआ करता था। उन्होंने बताया की यह डायनासोर 12.5 करोड़ साल पहले अर्ली क्रेटेशियस के दौरान धरती पर मौजूद था। उस समय आइल ऑफ वाइट एक जंगल था।

 पैलियोन्टोलॉजिस्ट और बाथ विश्वविद्यालय के विकासवादी जीवविज्ञानी निकोलस लॉन्ग्रिच और उनके सहयोगियों ने बताया कि यह एक बड़ा और बहुत भारी जीव था। इसकी हड्डियां काफी मोटी और विशाल हुआ करती थी। यह स्पष्ट रूप से छोटे जानवरों का शिकार नहीं करता था, बल्कि अपने से बड़े जानवरों को मारकर खाता था। इसका मतलब यह है कि यह डायनासोरों में सबसे बड़ा नहीं था, फिर भी यह अपने से छोटों और दूसरे बड़े शाकाहारी डायनासोरों के लिए खतरा बना गया था।

इसके मजबूत अंगों और पंजे को देखते हुए, यह संभव है कि वेक्टिरैप्टर ग्रीनी पेड़ों पर भी चढ़ने में सक्षम था। यह अपने भारी-भरकम शरीर का इस्तेमाल दूसरे जानवरों को मारने के लिए भी किया करता था। शोधकर्ताओं ने बताया कि क्रेटेशियस युग के दौरान शीर्ष शिकारी डायनासोरों में एलोसॉर नियोवेनेटर, बैरोनीक्स जैसे स्पिनोसॉर और ईओटिरानस नाम के टायरनोसॉर शामिल थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.