फिल्म 'ऊंचाई' में अमिताभ के साथ काम करेंगे डैनी डेन्जोंगपा

Updated on 15-09-2021 08:28 PM
मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या बतौर डायरेक्टर अपनी अपनी 7वीं फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम ‘ऊंचाई’ है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने अक्टूबर से नेपाल में शुरू होगी। फिल्म की कहानी फ्रेंडशिप पर आधारित होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। हाल में इसमें दो नए कलाकार भी जुड़े हैं। ये दो कलाकार डैनी डेन्जोंगपा और सारिका हैं। ‘ऊंचाई’ से जुड़े ने सूत्र ने बताया, ‘यह चार दोस्तों की जिंदगी की कहानी है। इन दोस्ती उम्र 60 साल से अधिक है। अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और डैनी डेन्जोंगपा चार दोस्तों का किरदार निभाएंगे। यह सूरज बड़जात्या के दिल के करीब का विषय है और फिल्म निर्माता ने अब तक जो बनाया है उससे बिल्कुल अलग है। इसमें स्ट्रॉन्ग फीलिंग्स के साथ फील-गुड एलिमेंट को काफी अच्छे से मिक्स किया जाएगा है।’ इसका 40 दिन का शेड्यूल होगा। 
  सूत्र के मुताबिक, ‘इस फिल्म के इंटरनेशनल शेड्यूल को पूरा करने के बाद मुंबई और दिल्ली में छोटे-छोटे शेड्यूल होंगे। ‘ऊंचाई’ को पांच महीने में इन जगहों पर शूट किया जाएगा। मेकर्स ने मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।’ चार पुरुषों के अलावा, फिल्म में प्रमुख भूमिकाएं निभाने वाली महिला कलाकारों भी एक इंटरेस्टिंग सेट भी है। सूत्र ने कहा, ‘नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा अक्टूबर से सूरज बड़जात्या के साथ नेपाल में शूटिंग करेंगी। उनके किरदारों को गुप्त रखा गया है; हालांकि, परिणीति के किरदार को फिल्म का मुख्य किरदार भी बताया जा रहा है।’ ‘ऊंचाई’ को पूरा करने के बाद, सूरज सीधे सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में का काम शुरू करेंगे। ये फिल्म एक विवाहित जोड़े की कहानी है जो ज्वाइंट फैमिली की बैकग्राउंड पर आधारित है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.