एण्ड टीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन' में देखने को मिलेंगे दरोगा हप्प सिंह के जोरदार लटके, झटके!

Updated on 09-07-2020 10:45 PM

मुंबई / एण्ड टीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन' में जल्दी ही लटके, झटके और जोरदार ठुमके के साथ एक खूबसूरत महिला ऋतिक (आर्यन प्रजापति) की माँ होने का दावा करती नजर आएगी। लेकिन फैंस और दर्शकों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि हप्पू के जीवन में यह नई महिला और कोई नहीं बल्कि खुद हमारे तोंदू दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) हैं। खुद को एक खूबसूरत महिला के अवतार में दिखाने के लिये तैयार योगेश त्रिपाठी ने गेटअप की इस प्रक्रिया का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने बताया कि इसकी प्रेरणा उन्होंने अपने चहेते बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की फिल्म आंटी नंबर 1 से ली हैइस फीमेल लुक के लिये बहुत मेहनत की गई है और हप्पू का नया गेटअप आस-पड़ोस के सभी मर्दो को बेचैन करेगा

इसकी शुरूआत तब हुई, जब हप्पू ने ऋतिक के गणित टीचर का मजाक उड़ाया, जिसने कहा था कि उसकी पत्नी महिला नहीं पुरूष है! टीचर के प्रति सहानुभूति रखने के बजाय हप्पू ने अपने अंदाज में उसका मजाक उड़ाया और चला गया, जिससे टीचर को अपमान का अनुभव हुआ। लेकिन जल्दी ही हप्पू को 'जैसे को तैसा' का मतलब समझ में आएगाउसका बेटा ऋतिक परीक्षा में फेल हो गया है और जिस टीचर का हप्पू ने अपमान किया था, उसी ने ऋतिक को अपने माता-पिता को बुलाने के लिये कहा है। हप्पू को अब एहसास होता है कि उसने क्या किया है और वह खराब स्थिति से बचने के तरीके खोज रहा है। तब हप्पू अपने बेटे की माँ का रूप धारण कर उसके स्कूल जाने का फैसला करता है और उसका सहायक बेनी ऋतिक का पिता बन जाता है।

अपने लुक के बारे में योगेश त्रिपाठी ने कहा, "मैं गोविंदा का बड़ा फैन हूँ और उनकी डांसिंग तथा खासतौर पर ड्रेसिंग की नकल करने की कोशिश करता हूँ। सभी जानते हैं कि मैं गोविंदा का बड़ा प्रशंसक हूँजब मुझे आने वाले ट्रैक के बारे में बताया गया, तो सबसे पहले मैंने गोविंदा की प्रसिद्ध फिल्म आंटी नंबर 1 को देखा। उससे प्रेरणा लेकर मैंने खूबसूरती और कॉमेडी के संयोजन को साकार करने की योजना बनाई और मैं जरूर कहूंगा कि पूरे सीक्वेंस की शूटिंग हंसी-मजाक से भरपूर रही। आगामी एपिसोड बहुत हास्यास्पद होने वाला, जो सभी को खूब हंसाएगा।"

आगामी नये एपिसोड्स में, दरोगा हप्पू सिंह, उनकी 'दबंग दुल्हन' राजेश और अड़ियल माँ कटोरी अम्मा की 'घरेलू' दुर्गती और कॉमिक ट्रैजेडीज बहुत जबरदस्त और मजेदार प्लॉट्स पेश करना जारी रखेगी। कहानी में ऐसे अप्रत्याशित मोड़ आएंगे, जो दर्शकों को निश्चित रूप से लोट-पोट कर देंगे

'हप्पू की उलटन पलटन' के नये एपिसोड देखने के लिये तैयार हो जाइये, रात 10 बजे, 13 जुलाई से, केवल एण्ड टीवी पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.