ब्रिटेन के नाइटक्लब में महिलाओं को दी जा रही डेट रेप ड्रग्स, फिर की जाती है घिनौती हरकत

Updated on 24-10-2021 08:33 PM

लंदन ब्रटेन के कई शहरों के नाइट क्लबों और पबों में महिलाओं को डेट रेप ड्रग्स से निशाना बनाया जा रहा है। नॉटिंघम और एडिनबर्ग जैसी जगहों से महिलाओं ने सोशल मीडिया पर ऐसे अनुभव शेयर करते हुए पिटीशन पर साइन किए हैं। डेट रेप ड्रग हमलों की पहचान करने और उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा किट और उपकरणों की मांग भी की जा रही है।


डेट रेप ड्रग्स ऐसे पदार्थ हैं जिनका उपयोग उपभोक्ता को नशा करने या अक्षम करने के लिए किया जाता है, जो उन्हें यौन उत्पीड़न, बलात्कार या छेड़छाड़ के मामले में अपना बचाव करने से रोकता है। शराब, नुकीली चीज, सुई इसके सबसे आम तरीकों में से एक है। पार्टियों में जाने वाली कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उन्हें अजनबियों या नए परिचितों द्वारा ड्रग दिया गया।


नॉटिंघम में एक 19 वर्षीय कॉलेज जाने वाली ज़ारा ओवेन का मामला पिछले हफ्ते चर्चा में रहा। ज़ारा ने बताया कि 11 अक्टूबर को दोस्तों के साथ क्लब में गई थी। रात में एक पॉइंट पर अकेले बाहर निकल गई। इसी दौरान उसे कुछ चुभाया गया, जो पूरी तरह से समझ से परे था। इसके बाद उसे नशा होने लगा। कई और महिलाओं ने भी सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई ऐसी घटनाओं के बारे में जानकारी दी। लेबर पार्टी की राजनेता नादिया व्हिटोम ने कहा नॉटिंघम नाइट क्लबों में ऐसी घटनाओं के प्रति सावधान रहें।

उन्होंने प्रभावित महिलाओं से नॉटिंघम में अपने या अन्य अधिकारियों से संपर्क करने का आग्रह किया है। नॉटिंघमशायर पुलिस ने कहा कि वे रेप की घटनाओं की जांच कर रही हैं। एक 20 साल के संदिग्ध को कथित तौर पर जहर देने और ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। फिलहाल जांच जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.