पुजारा की शानदार पारी पर झूमी बेटी

Updated on 16-08-2022 07:01 PM

रॉयल लंदन वनडे कप में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की एक और दमदार पारी देखने को मिली। टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले पुजारा ने रविवार को ससेक्स के लिए दूसरा शतक जमाया। उन्होंने सरे के खिलाफ 174 रन बनाए। उनकी पारी इस पारी के बाद उनकी चार साल की बिटिया डांस करती नजर करती नजर आई। पुजारा ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसके बाद पुजारा की बेटी की तारीफ कर रहे हैं।

पुजारा ने 131 गेंदों पर 20 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 174 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत ससेक्स ​​​​​​ने ​सरे पर 216 रनों की जीत हासिल की है। उसने पहले तो 378/6 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया। उसके बाद सरे के बल्लेबाजों को 31.4 ओवर में 162 रनों पर आउट कर दिया।

वहीं एक दिन पहले पुजारा ने वार्विकशायर के खिलाफ 107 रनों की पारी खेली थी। 79 गेंदों की उस पारी के दौरान पुजारा ने एक ओवर में 22 रन जड़े थे। मगर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। उन्होंने वार्विकशायर के खिलाफ 73 गेंदों पर शतक जड़ा था।

लिस्ट ए में पुजारा का औसत सभी फार्मेट में बेस्ट
पुजारा को भारत की तरफ से एक भी टी-20 इंटरनेशनल का मौका नहीं मिला और वह सिर्फ 5 वनडे ही खेल सके। हालांकि, लिस्ट ए यानि 50 ओवर फार्मेट में उनका औसत 54 से ज्यादा है। उन्होंने 107 मैचों में 12 शतक और 30 अर्धशतकों के सहारे 4638 रन बनाए हैं। वो 20 बार नॉटआउट भी रहे हैं और हर तीसरी पारी में 50 प्लस स्कोर करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.