घुटने पर बैठे डेविड मिलर, यूं किया अपने प्यार का इजहार, प्रेमिका को पहनाई अंगूठी

Updated on 31-08-2023 03:35 PM
दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे हैं। आईपीएल के बाद उन्होंने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। लेकिन लगातार दुनिया भर की टी20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर दिया है। दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज में गिने जाने वाले मिलर ने खुद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की।

घुटने पर आए मिलर

दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों को घुटने पर लाने वाले डेविड मिलर अपनी प्रेमिका कैमिला हैरिस को प्रपोज करने के लिए खुद घुटनों पर आ गए।

मिलर को जवाब भी मिला

डेविड मिलर को कैमिला हैरिस से जवाब में भी लगा है। मिलर ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- उसने हां बोल दिया। कैमिला मिलर, यह एक अच्छी अंगूठी है ना?

जिम्बाब्वे में किया प्रपोज

डेविड मिलर ने कैमिला हैरिस को जिम्बाब्वे के मपाला जेना में प्रपोज किया। यह जगह जिम्बाब्वे की जम्बेजी नदी के सफेद रेतीले किनारों और जम्बेजी नेशनल पार्क में स्थित है।

​कौन हैं कैमिला हैरिस?​

डेविड मिलर की होने वाली पत्नी कैमिला हैरिस ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद के बारे में लिखा है। जिसके अनुसार वह पोलो खिलाड़ी हैं। आईपीएल के दौरान मिलर को चीयर करने के लिए वह भारत भी आई थीं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

कैमिला हैरिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी एक्टिविटी वह लगातार फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.