डीविलियर्स ने विराट के फैसले का बचाव किया

Updated on 14-10-2021 09:40 PM

दुबई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने कप्तानी से संन्यास लेने के विराट कोहली के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इसमें स्वार्थी होने जैसी कोई बात नहीं है। डीविलियर्स के अनुसार मुझे लगता है कि एक कप्तान के रूप में विराट का प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा है।

 उनकी कप्तानी में खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। मैं उनका प्रशंसक रहा हूं क्योंकि उन्होंने भारतीय टीम और आईपीएल में काफ़ी समय से कई पद संभाले हैं और उसमें अहम भूमिका निभाई है। मुझे लगता है कि उनका कप्तानी छोड़ने का फ़ैसला उन्हें दबाव मुक्त कर सकता है।

 वह हमेशा क्रिकेट का आनंद उठाते हैं क्योंकि यहां उन्हें बहुत सारे अंतररष्ट्रीय दोस्तों के साथ खेलने का अवसर मिलता है। इसके बाद वह भारतीय टीम की कप्तानी करने के लिए जाते हैं जहां पहले से ही काफ़ी दबाव रहता है। पिछले कुछ वर्षों से यही हाल है।

इसका उनकी क्षमता से कोई मतलब नहीं है। हम सभी जानते हैं कि कप्तान के तौर पर वह हमारे लिए अविश्वसनीय रहे हैं। आरसीबी के लिए हमेशा उन्होंने आगे बढ़कर टीम की कमान संभाली है। उन्होंने काफ़ी रन बनाए हैं। मैं उन्हें कप्तान के रूप में जाते हुए देखकर निराश हूं पर मुझे उम्मीद है कि टीम में हम सभी कुछ और समय रहकर जीत दर्ज करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2026
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आईपीएल 2026 के सबसे अहम मोड़ पर टीम के मार्गदर्शक और पूर्व कप्तान एमएस…
 13 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली के इंस्टाग्राम लाइक से शुरू हुआ विवाद अब एक गंभीर मोड़ ले चुका है। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी के खिलाफ कथित तौर पर साजिश रचने और…
 13 May 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला गया मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी डरावने सपने जैसा साबित हुआ। टीम को न केवल मैदान पर अपनी सबसे…
 13 May 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के ग्रुप स्टेज के अभी 3 मुकाबले बाकी हैं। हालांकि अब इससे पहले ही पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई…
 12 May 2026
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब जबकि अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है तब दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और तीसरे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस के बीच…
 12 May 2026
धर्मशाला: पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में लगातार चौथा मुकाबला हार गई है। पहले 7 मैचों में अजेय रहने वाली पंजाब को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने…
 12 May 2026
नई दिल्ली: कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में समरसेट और ग्लैमोर्गन के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को ठहाके लगाने…
 12 May 2026
नई दिल्ली: IPL 2026 में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते…
 12 May 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट और राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश की नई सरकार ने उस विवादास्पद फैसले की जांच के लिए एक उच्च…
Advt.