डिविलियर्स ने कहा , टीम के अच्छे प्रदर्शन का आनंद लें भारतीय प्रशंसक

Updated on 08-09-2021 09:09 PM
दुबई । दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम  के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने भारतीय प्रशंसकों से कहा है कि वे टीम चयन और अन्य बातों को छोड़कर खेल की ही तारीफ करें। डिविलियर्स ने ट्वीट किया,‘टेस्ट क्रिकेट के दर्शकों की तरह टीम चयन और अन्य बकवास के बारे में सोचना बंद करके प्रतिस्पर्धा, जुनून, कौशल और देशभक्ति की प्रशंसा करो, जो आपकी आंखों के सामने है। आप एक अच्छे मैच से बच रहे हैं।’ 
उन्होंने कहा,‘शानदार प्रदर्शन भारत। शानदार कप्तानी विराट कोहली और कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। वहीं कप्तान जो रूट ने भी इंग्लैंड के लिए अच्छा खेला। क्रिकेट का अच्छा प्रचार। ’ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले डिविलियर्स आईपीएल के दूसरे चरण के लिए यूएई पहुंच गए हैं। उन्होंने आरसीबी द्वारा जारी वीडियो में कहा ,‘वापसी करके बहुत अच्छा लग रहा है। फिर से सबसे मिलूंगा। कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड में हैं, लेकिन जल्दी ही आएंगे। हमारी शुरुआत अच्छी रही थी और वह लय बरकरार रखेंगे। मैं किसी बच्चे की तरह रोमांचित महसूस कर रहा हूं।’ आरसीबी आईपीएल में अब तक 7 मैचों में 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। आरसीबी का सामना दूसरे चरण में 20 सितंबर को अबुधाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। इसके लिए टीम तैयारियों में लगी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.