अभ्यास मैच में पुराने अंदाज में नजर आये डिविलियर्स

Updated on 16-09-2021 10:10 PM

दुबई   दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स आईपीएल के दूसरे चरण में धमाका करने के लिए तैयार हैं। पिछले दिनों भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा था कि डिविलियर्स काफी समय से खेल से दूर हैं, ऐसे में उनके लिए लय हासिल करना आसान नहीं होगा। वहीं अब डिविलियर्स ने अपने प्रदर्शन से बताया है कि बल्ला हाथ में आने के बाद वह दबाव में नहीं आते हैं। अभ्यास मैच में उन्होंने दिखा दिया कि उन्हें गेंदबाजों की पिटाई करने के लिए बहुत ज्यादा अभ्यास की जरूरत नहीं है। अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पहले अभ्यास में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर ही शतक लगा दिया। उनके इस प्रदर्शन से विरोध गेंदबाजों पर भी दबाव आया है।

डिविलियर्स करीब 4 महीने के लंबे ब्रेक के बाद मैच खेल रहे थे। अभ्यास मैच में एक समय वह 19 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपना पुराना अंदाजा दिखाया और 46 गेंदों में 104 रन बना दिये। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 60 रन तो सिर्फ 10 छक्के लगाकर ही बना दिए। इसके साथ ही उन्होंने 7 चौके भी लगाये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.