तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर जानलेवा हमला, बॉलिवुड के गाने गाकर हुए मशहूर

Updated on 02-05-2022 10:08 PM

डोडोमा तंजानिया के मशहूर सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर बीते दिनों जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उन पर चाकू से वार किए और डंडों से उनकी पिटाई की। किली पॉल बॉलिवुड के गानों की लिप्सिंग करते हैं और डांस करते हैं। उनका यह अंदाज भारत और पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। अक्सर उनके वीडियो वायरल भी होते रहते हैं। लाखों फॉलोवर्स और बड़ी फैन फॉलोइंग होने के बावजूद किली पॉल पर इस तरह का हमला होना हैरान कर देने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' में भी किली पॉल का जिक्र कर चुके हैं।

खबरों के मुताबिक पांच अज्ञात लोगों ने किली पॉल पर चाकू से हमला किया और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर पॉल ने इसकी जानकारी दी और बताया कि वह घायल हैं और उन्हें पांच टांके लगे हैं। स्टोरी में उनकी एक तस्वीर भी थी जिसमें वह स्ट्रेचर पर लेटे नजर रहे हैं। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था, 'लोग मुझे गिराना चाहते हैं लेकिन भगवान हमेशा मुझे आगे बढ़ाता है। मेरे लिए प्रार्थना करें।' अगली स्टोरी में लिखा था, 'पांच लोगों ने मुझ पर हमला किया।

 मेरे दाएं हाथ का अंगूठा चाकू से घायल हो गया और मेरे पांच टांके लगे हैं। लाठी डंडों से मेरी पिटाई की गई लेकिन भगवान का शुक्र है कि मैं बच गया। वे भाग गए हैं लेकिन मैं घायल हूं।' हिंदी गानों और डायलॉग के वीडियो बनाने के चलते किली पॉल भारत में काफी लोकप्रिय हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें 'बॉलिवुड से प्यार है' फरवरी में तंजानिया में भारतीय उच्चायोग ने उन्हें सम्मानित किया था। भारतीय राजनयिक बिनाया प्रधान ने तंजानिया में उच्चायोग दफ्तर से किली पॉल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

पीएम मोदी ने भी फरवरी में 'मन की बात' के 86वें एपिसोड में किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल का जिक्र किया था। उन्होंने दोनों भाइयों के वीडियो और लिप्सिंग की तारीफ करते हुए कहा कि लता दीदी को श्रद्धांजलि देने और हमारा राष्ट्रगान गाने के लिए वह उनके आभारी हैं। इसके बाद किली पॉल ने भी स्क्रीनशॉट शेयर इसकी जानकारी दी थी। इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर उनकी तारीफ की थी।

किली पॉल ने भी एक पोस्ट में पीएम मोदी को धन्यवाद दिया था। किली पॉल ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं बहुत खुश हूं और सर नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं इस खूबसूरत खबर के साथ जागा और खुशी से झूम उठा। यह मुझे लाखों बार प्रेरित करती है।' दरअसल किमी पॉल तंजानिया की मसाई जनजाति से आते हैं। वह तंजानिया के पूर्वी पवानी इलाके के मिंडू तुलियेनी गांव में रहते हैं। उन्होंने हिंदी गानों की लिप्सिंग पहले टिकटॉक पर शुरू की थी लेकिन भारत में टिकटॉक बैन हुआ तो पॉल इंस्टाग्राम पर गए जहां उनके 36 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.