'प्यारी मां, तुम सही थी...' अंशुला कपूर को गोर धना सेरेमनी में आई मां की याद, कहा- तुम हर खुशबू, हर कोने में थी

Updated on 06-10-2025 01:13 PM
फिल्ममेकर और डायरेक्टर बोनी कपूर व दिवंगत मोना कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई कर ली है। सगाई के फंक्शन में पूरा कपूर परिवार नजर आया। अब अंशुला ने एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपनी दिवंगत मां को याद करती हुई दिख रही हैं। बता रही हैं कैसे वो इस स्पेशल मोमेंट में उनके साथ मौजूद रहीं।

अपनी बड़ी बहन अंशुला पर अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर ने खुलकर प्यार लुटाया। अपनी सगाई में अंशुला ने अपनी मां मोना कपूर की फोटो रखी, जिसमें पिता बोनी कपूर भी दिखाई दिए।अंशुला सगाई के लिए जिस कुर्सी पर बैठी, उसकी साइड की कुर्सी पर उनकी मां की फोटो भी देखी गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर उसकी फोटोज भी पोस्ट की और मां का कहा गया वाक्य 'रब राखा' लिखा। पोस्ट से साफ है कि अंशुला का अपनी मां के प्रति लगाव गहरा है।

अंशुला ने शेयर किया वीडियो

अंशुला ने वीडियो शेयर कर लंबा-चौड़ा नोट लिखा। उन्होंने इमोशनल होकर लिखा, 'प्यारी मां, आप सही थीं- परियों की कहानियां सच भी हो सकती हैं। गोरधना वो सब कुछ था, जिसका रो और मैं सपना देखते थे - हमारे और तुम्हारे टुकड़े, हर छोटी-बड़ी चीज में बुने हुए। तुम्हारे पसंदीदा रजनीगंधा से लेकर, परिवार की तस्वीरों वाली दीवार तक, वो पुरानी रोमांटिक कॉमेडी फिल्में जिन्हें हम साथ देखा करते थे, रो के वो हाथ से लिखे खत जो उन्होंने बरसों से मुझे लिखे थे, और हमारी सारी पसंदीदा पुरानी मिठाइयां... ऐसा लगा जैसे हम अपनी ही यादों की गलियों में घूम रहे हों।'

'हर खुशबू, हर कोने में तुम थी मां'

वो आगे लिखती हैं, 'उस रात हर जगह प्यार था। मां - हंसी में, कोलाहल में, उन आलिंगनों में जो घर जैसे लगते थे। तुम वहां आत्मा में, खुशबू में, हर उस कोने में थीं, जो सुरक्षित लगता था। मेरी शांति, मेरी मां।'

श्रीदेवी की नहीं रखी कोई फोटो

गौर करने वाली बात यह है कि जब पूरा कपूर परिवार मौजूद था, तब भी एक्ट्रेस श्रीदेवी को निधन के बाद परिवार में जगह नहीं मिली। उनकी कोई तस्वीर नहीं थी। श्रीदेवी के होते हुए दोनों परिवार कभी एक नहीं हुए। अर्जुन कपूर ने भी श्रीदेवी को कभी मां का दर्जा नहीं दिया था, क्योंकि उनकी वजह से उनकी मां मोना को काफी कुछ झेलना पड़ा था

अर्जुन के लिए सिर्फ मैम थीं श्रीदेवी

उन्होंने खुद इंटरव्यू में खुलासा किया था कि श्रीदेवी को उन्होंने कभी मां नहीं माना, वो सिर्फ उनके लिए मैम थीं। एक्टर न ही उनसे प्यार करते थे और न ही नफरत। श्रीदेवी के निधन के बाद दोनों परिवारों को एक-दूसरे का सहारा बनते हुए देखा, क्योंकि जाह्नवी और खुशी दोनों ही काफी यंग थीं।
उस दौरान अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने दोनों बहनों का पूरा ध्यान रखा। फिल्म के प्रमोशन तक पर चारों बच्चों को साथ देखा गया। बोनी कपूर ने मीडिया के साथ की गई बातचीत में कहा था कि उनके सारे बच्चे एक साथ हैं और परिवार साथ है। ऐसे में इतने सालों बाद बोनी कपूर को अपने सारे बच्चे मिल गए, लेकिन श्रीदेवी को घर की पहली शादी में जगह नहीं मिली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.