ताइवानी मिसाइल डेवलपमेंट ऑफिसर की मौत:चीन-ताइवान तनाव के बीच होटल में मिली लाश

Updated on 07-08-2022 02:43 PM

चीन-ताइवान तनाव के बीच ताइवान डिफेंस मिनिस्ट्री के रिसर्च एंड डेवलपमेंट यूनिट के एक ऑफिसर की डेड बॉडी मिली है। सेंट्रल न्यूज एजेंसी (CNA) की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान डिफेंस मिनिस्ट्री के नेशनल चुंग-शान इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डिप्टी हेड ओ यांग ली-हिंग शनिवार सुबह पिंगटुंग शहर के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए।

अधिकारियों ने कहा- 57 साल के ओ यांग की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। उनके परिवार ने भी बताया कि उन्हें हार्ट से संबंधित बीमारियां थीं। CNA ने कहा कि ओ यांग बिजनेस के सिलसिले में पिंगटुंग शहर गए हुए थे। वे कई मिसाइल प्रोडक्शन प्रोजेक्ट्स को सुपरवाइज कर रहे थे। साल की शुरुआत में ही उन्होंने डिप्टी हेड का पद संभाला था। उनकी मौत ऐसे समय हुई है, जब चीन लगातार ताइवान के पास मिलिट्री ड्रिल कर रहा है।

ताइवान के एयरस्पेस में घुस रहे चीनी जेट्स
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान विजिट से नाराज चीन 3 अगस्त से मिलिट्री ड्रिल कर रहा है। चीनी आर्मी के जेट्स लगातार ताइवानी एयरस्पेस में घुसपैठ कर रहे हैं। ताइवान के इर्दगिर्द 6 इलाकों में ये सैन्य अभ्यास चल रहा है। पहले दिन चीन के 100 से अधिक फाइटर जेट्स ने ताइवान के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी एयरस्पेस में उड़ान भरी थी। वहीं, दूसरे दिन 68 फाइटर जेट्स और 13 वॉरशिप्स ने ताइवान स्ट्रेट (मीडियन लाइन) को पार किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.