कोरोना से मौत के आंकड़े फिर बढ़े, 24 घंटों में 585 मरीजों ने गवांई जान, 13,451 नए मामले

Updated on 27-10-2021 08:51 PM

नई दिल्ली कोरोना संक्रमण के चलते देश में मौत का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में 585 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 13 हजार 451 नए मामले सामने आए हैं। नए आंकड़ों को मिलाकर भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 42 लाख 15 हजार 653 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 4 लाख 55 हजार 653 मरीजों की मौत हो चुकी है।

फिलहाल, 1 लाख 62 हजार 661 मरीजों का इलाज जारी है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1201 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,05,051 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, कल कोविड-19 के 889 मामले सामने आए थे, जो गत वर्ष पांच मई के बाद सबसे कम आंकड़ा था। कोरोना से मरने वालों की संख्या कल की तुलना में आज 20 बढ़ गई, इस प्रकार मौत का आंकड़ा 32 पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले दिन यह महज 12 था, जो पिछले 18 माह बाद एक दिन में सबसे कम मौतें थीं।

अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा अब 1,40,060 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के अस्पतालों से ठीक होकर 1370 मरीज निकले और इस प्रकार कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 64,38,395 हो गई है।

दिल्ली में कोरोना के 41 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं संक्रमण से किसी रोगी की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार नए मामलों के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर शहर में 14,39,671 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या 25,091 है। एक दिन पहले संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल 50,202 नमूनों की जांच की गई।

केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 7,163 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 482 लोगों की मौत हो गई। नए मामलों के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,19,952 हो गई जबकि मृतक संख्या 29,355 पर पहुंच गई।राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 482 मरीजों की मौत के मामलों में से 90 लोगों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई है जबकि 341 वैसे मृतक हैं, जिनके नाम पर्याप्त दस्तावेज की कमी की वजह से पिछले साल 18 जून तक दर्ज नहीं हो पाए थे। वहीं केंद्र के नए दिशानिर्देश और उच्चत न्यायालय के निर्देश के अनुसार अपील के आधार पर 51 लोगों की मौत के पीछे कोविड-19 को वजह माना गया।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.