विघ्नहर्ता गणेश में लक्ष्मी का रोल निभाएंगी देबलीना चटर्जी

Updated on 06-08-2020 01:23 AM
मुंबई :सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो  विघ्नहर्ता गणेश में भगवान गणेश, शिव और
पार्वती की अलग-अलग कथाएं दर्शकों का मन मोह रही हैं। इस शो के जबर्दस्त स्पेशल इफेक्ट्स भी सभी को रोमांचित कर
रहे हैं। वर्तमान ट्रैक में दर्शक देखेंगे कि भगवान गणेश और कार्तिकेय, इंद्र के पुत्र जयंत की रक्षा करने का प्रयास करते हैं,
जिसका अपहरण सुरसाई कर लेता है। इसमें जयंत की बहन देवसेना भी उनकी मदद करती हैं।
टीवी इंडस्ट्री जानी-मानी अभिनेत्री देबलीना चटर्जी ने अपने करियर में अब तक अलग-अलग रोल निभाकर अपनी एक खास
पहचान बना ली है। अब विघ्नहर्ता गणेश में वो देवी लक्ष्मी के रोल में नजर आएंगी। इस ट्रैक में वो अपनी पुत्री देवसेना का
विवाह कार्तिकेय से कराएंगी। शो में आगे वो लक्ष्मी के एक अन्य अवतार सुमति के रोल में भी नजर आएंगी, जो अपने पति के
प्रति समर्पित रहती हैं और उसे बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।
इस शो में लक्ष्मी का अवतार निभाने को लेकर उत्साहित देबलीना ने कहा, विघ्नहर्ता गणेश में दर्शक मुझे देवी लक्ष्मी का
किरदार निभाते हुए देखेंगे। चूंकि मैंने इससे पहले भी पौराणिक शोज़ किए हैं तो इस किरदार में ढलना मेरे लिए ज्यादा
मुश्किल नहीं था। लेकिन फिर भी सभी रोल्स अलग होते हैं और लक्ष्मी के रोल के लिए भी मैंने काफी रिसर्च की थी। उम्मीद
करती हूं दर्शक मुझे मेरे नए रोल में पसंद करेंगे।
देखिए विघ्नहर्ता गणेश, सोमवार से शुक्रवार रात 7:45 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.