डेब्यूटांट आमेर जमाल को 6 विकेट, मार्श ने बनाए 90 रन दूसरे दिन पाकिस्तान- 132/2

Updated on 16-12-2023 01:50 PM

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्ट में दूसरे दिन का खेल शुक्रवार को खत्म हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन 346/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम 487 रन बनाकर ऑलआउट हुई। उनके लिए मिचेल मार्श ने 90 रन की पारी खेली। जबकि पाकिस्तान से डेब्यू कर रहे आमेर जमाल ने 6 विकेट लिए।

दूसरे दिन ही पाकिस्तान ने भी अपनी पारी शुरू कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 2 विकेट पर 132 रन बना लिए। इमाम-उल-हक और नाइट वॉचमैन खुर्रम शहजाद नॉटआउट रहे, दोनों तीसरे दिन के खेल में पाकिस्तान की पारी आगे बढ़ाएंगे।

कैरी-मार्श ने की 90 रन की पार्टनरशिप
ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले दिन विकेटकीपर एलेक्स कैरी और मिचेल मार्श नॉटआउट रहे थे। दूसरे दिन दोनों ने 90 रन की पार्टनरशिप की। कैरी 34 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच पार्टनरशिप टूटी।

कैरी के बाद मिचेल स्टार्क 12, कप्तान पैट कमिंस 9, नाथन लायन 5 और जोश हेजलवुड 4 ही रन बना सके। मार्श 90 रन की पारी खेलकर खुर्रम शहजाद का शिकार हुए।

डेब्यूटांट जमाल को 6 विकेट
पाकिस्तान से तेज गेंदबाज आमेर जमाल ने 111 रन देकर 6 विकेट लिए। उनके साथ ही डेब्यू करने वाले खुर्रम शहजाद को 2 सफलताएं मिलीं। जबकि शाहीन शाह अफरीदी और फहीम अशरफ को 1-1 विकेट मिला। सलमान अली आगा को 27 ओवर में कोई विकेट नहीं मिला।

शफीक और मसूद सेट होने के बाद आउट हुए
दूसरे ही दिन पाकिस्तान ने भी अपनी पहली पारी शुरू कर दी। ओपनर अब्दुल्लाह शफीक और इमाम-उल-हक ने 74 रन की पार्टनरशिप की। शफीक 42 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच पार्टनरशिप टूटी। नंबर-3 पर उतरे कप्तान शान मसूद ने इमाम के साथ 49 रन की पार्टनरशिप की। मसूद 30 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच साझेदारी टूटी।

दिन का खेल खत्म होने तक इमाम 38 और नाइट वॉचमैन खुर्रम शहजाद 7 रन बनाकर नॉटआउट रहे। दोनों तीसरे दिन पाकिस्तान की पहली पारी आगे बढ़ाएंगे। खेल शनिवार को भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया से मिचेल स्टार्क और नाथन लायन को 1-1 सफलता मिली।

पहले दिन वॉर्नर की सेंचुरी
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 346 रन बनाए। उनके लिए ओपनर डेविड वॉर्नर ने सेंचुरी लगाई, वह 164 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी नॉटआउट रहे। पाकिस्तान से आमेर जमाल ने 2 विकेट लिए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.