‘घूसखोर पंडत’ फिल्म से जुड़ी सभी प्रचार सामग्री हटाने का फैसला : नीरज पांडे
Updated on
06-02-2026 07:09 PM
भोपाल : हमारी फिल्म एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है। इसमें “पंडत” नाम सिर्फ एक काल्पनिक किरदार के लिए रखा गया है। यह कहानी किसी एक व्यक्ति के काम और उसके फैसलों पर आधारित है। इसका किसी भी जाति, धर्म या समुदाय से कोई संबंध नहीं है और न ही यह किसी का प्रतिनिधित्व करती है।एक फिल्ममेकर के रूप में, मैं अपने काम को जिम्मेदारी के साथ करता हूँ और हमेशा सोच-समझकर और सम्मान के साथ कहानियाँ पेश करता हूँ। यह फिल्म, मेरी पिछली फिल्मों की तरह, ईमानदारी से और केवल दर्शकों का मनोरंजन करने के उद्देश्य से बनाई गई है। हमें इस बात का एहसास है कि फिल्म के शीर्षक से कुछ दर्शकों के भावनाओं को ठेस पहुँची है, और हम उन भावनाओं का दिल से सम्मान करते हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, हमने फिलहाल फिल्म से जुड़ी सभी प्रचार सामग्री हटाने का फैसला किया है। हमारा मानना है कि फिल्म को पूरी तरह देखकर और कहानी को समझकर ही कोई राय बनाई जानी चाहिए, केवल कुछ हिस्से देखकर निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। मैं जल्द ही यह फिल्म दर्शकों के सामने पेश करने के लिए उत्साहित हूँ।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…