तीन खिलाड़ियों को खेल के आधार पर क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान करने का लिया गया निर्णय

Updated on 09-09-2021 08:24 PM
रायपुर । डीजीपी श्री डीएम अवस्थी की अध्यक्षता में आज यहां पुलिस मुख्यालय में खेल के आधार पर क्रम से पूर्व पदोन्नति समिति की बैठक संपन्न हुयी। बैठक में वर्षों से लंबित खेल के आधार पर क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रकरणों का निराकरण करते हुये तीन खिलाड़ियों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। समिति की बैठक में तीसरी वाहिनी में पदस्थ कंपनी कमांडर श्री रुस्तम सारंग ( वेटलिफ्टिंग) को राजपत्रित अधिकारी के पद पर पदोन्नत किये जाने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।  राजनांदगांव में पदस्थ आरक्षक श्री मनोज ठाकुर( वूशु) और रायपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्री दीपेश कुमार सिन्हा (व्हालीबॉल) को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया।
एसटीएफ बघेरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रीनिवास लू ( कराटे, वूशु ), महासमुंद में पदस्थ प्रधान आरक्षक साईमा अंजुम    ( हैंडबॉल) एवं प्रथम वाहिनी छसबल में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्री हितेश कुमार साहू (बॉक्सिंग) को 50 हजार रूपये की नगद राशि का पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार राजनांदगांव में पदस्थ आरक्षक विमला बरेठ(कबड्डी), कबीरधाम में पदस्थ श्री वसीम रजा कुरैशी(वूशू), बालोद में पदस्थ आरक्षक अमरिका उसारे( कबड्डी), रायपुर में पदस्थ आरक्षक रीता छोटेराय( कबड़्डी) एवं रायपुर में पदस्थ आरक्षक कविता पटले( कबड्डी) को 35 हजार रूपये की नगद राशि का पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया गया। शेष खिलाड़ियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा पांच सौ रूपये का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया।
समिति की बैठक में एडीजी श्री हिमांशु गुप्ता, डीआईजी श्री ओपी पाल, डीआईजी श्री आर एन दाश, डीआईजी श्रीमती हिमानी खन्ना, एआईजी श्रीमती मिलना कुर्रे, प्रस्तुतकर्ता अधिकारी श्रीमती सबा अंजुम उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों की ये हैं उपलब्धियां-
रूस्तम सारंग- वेटलिफ्टर श्री रूस्तम सारंग ने 2010 में चीन में आयोजित एशियन गेम्स में नवां स्थान, 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथा स्थान, ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में सातवां स्थान, कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल सहित कई अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में विभिन्न पदक जीते और देश का नाम रोशन किया।
मनोज ठाकुर- वूशू खिलाड़ी श्री मनोज ठाकुर ने वूशू में सीनियर राष्ट्रीय वूशू चैंपियनशिप 2014 एवं 2015 में तीसरा स्थान, तीसरी फेडरेशन कप वूशू चैंपियनशिप में तीसरा स्थान सहित कई स्पर्धाओं में पदक अर्जित किये।
दीपेश कुमार सिन्हा- व्हालीबॉल खिलाड़ी श्री दीपेश कुमार सिन्हा ने काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन गेम्स 2019 में गोल्ड मेडल, एशियन सीनियर मेन्स व्हालीवॉल चैंपियनशिप तेहरान में आठवां स्थान, जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स में 12वां स्थान अर्जित किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.