तुर्कमेनिस्तान में 1970 के दशक से जल रहा है गहरा गड्ढा

Updated on 14-01-2022 07:20 PM

अश्गाबात  रुस के तुर्कमेनिस्तान में 1970 के दशक से एक गहरा और चौड़ा गड्ढा जल रहा है। इसे 'नरक का दरवाजा' कहा जाता है। इसके जन्म की एक बेहद दिलचस्प कहानी है। करीब 50 साल बाद अब इसे बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों का मानना हैकि कुछ वैज्ञानिकों के गलत अनुमान के चलते इसमें आग लग गई जो अभी भी जल रही है। र्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने इसे बुझाने के आदेश दिए हैं लेकिन क्या इसे वास्तव में बुझाया जा सकता है? क्योंकि पहले भी इसके लिए प्रयास किए जा चुके हैं जो असफल रहे थे।

 'गेट्स ऑफ हेल' उग्र सिंकहोल 230 फीट चौड़ा है और देश की राजधानी अश्गाबात से लगभग 150 मील उत्तर में तुर्कमेनिस्तान के काराकुम रेगिस्तान में स्थित है। इसका व्यास करीब 60 मीटर और गहराई करीब 20 मीटर है। गैस को फैलने से रोकने के लिए भूवैज्ञानिकों ने आग लगा दी थी। वैज्ञानिकों को उम्मीद थी कि कुछ हफ्तों में गैस जल जलकर खत्म हो जाएगी। इसके बाद से यह आग लगातार जल रही है।

 देश के राष्ट्रपति गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव ने अपनी सरकार को आग बुझाने के तरीकों की तलाश करने के आदेश दिए हैं क्योंकि यह 'पारिस्थितिक नुकसान' पैदा कर रही है। कहा जा रहा है कि इससे आसपास रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। कहा जाता है कि 1971 में कुछ सोवियत वैज्ञानिकों ने इसे जलाया था। एक प्रचलित कहानी के मुताबिक वैज्ञानिक रेगिस्तान में प्राकृतिक गैस के भंडार को खोज रहे थे।

तलाशी अभियान के दौरान मिट्टी की ऊपरी परतें अंदर की ओर धंस गई जिससे एक 70 फीट गहरे गड्ढे का निर्माण हुआ जो खतरनाक गैस से भरा हुआ था। गैस को खत्म करने के लिए वैज्ञानिकों ने इसमें आग लगा दी। उन्हें लगा कि कुछ ही हफ्ते में गैस खत्म हो जाएगी और आग बुझ जाएगी। लेकिन 51 साल बाद भी गड्ढे में आग जल रही है और कई किलोमीटर दूर से इसे देखा जा सकता है।

नरक के दरवाजे को बंद करने के प्रयास पहले भी किए जा चुके हैं। 2010 में बेर्दयमुखमेदोव ने विशेषज्ञों को इसे बंद करने का आदेश दिया था लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद इसे बंद नहीं किया जा सका। तीन साल बाद राष्ट्रपति ने इसे प्राकृतिक रिजर्व घोषित कर दिया और यह पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन गया। इसे देखने के लिए हर साल हजारों लोग यात्रा करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.