दीपा मेहता ने बदला नजरिया, उन्होंने यकीन दिलाया कि मैं दर्शकों को बोर नहीं करूंगी : हुमा कुरैशी

Updated on 08-07-2022 11:52 PM

मुंबई बालीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने निर्माता निर्देशक दीपा मेहता की प्रशंसा की है। हुमा ने उनकी वेब सीरीजलैलामें अहम किरदार निभाया है। हुमा कुरैशी का कहना है कि दीपा मेहता ने उन्हें यकीन दिलाया कि वे दर्शकों को बोर नहीं करेंगी। दीपा मेहता नेलैलाके पहले दो एपिसोड का निर्देशन किया था।

उर्मी जुवेकर ने इस शो के लिए प्रयाग अकबर के सन 2017 के उपन्यास को रूपांतरित किया था। इस उपन्यास के कथानक में दिखाया गया है कि कैसे एक मां अपने बच्चे की तलाश करती है। हुमा ने कहा कि लैला में दीपा मेहता के साथ काम करने के बाद, मेरा नजरिया काफी हद तक बदल गया है। एक प्रोजेक्ट को लीड करने की खुशी एक ही बार में डरावती और मजबूत बनाती है। मुझे उनसे यह सौगात मिली।
उन्होंने कहा दीपा ने मुझे विश्वास दिलाया कि मैं दर्शकों को बोर किए बिना एक पूरा शो कर सकती हूं और हर फ्रेम में रह सकती हूं। उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया कि मेरे पास ऐसा करने की क्षमता है।

 उन्होंने बताया कि शो ने उन्हें जैक स्नाइडर जैसे हॉलीवुड के बड़े लोगों के साथ काम करने के मौके दिए। हुमा कुरैशी ने सन 2021 मेंआर्मी ऑफ डेडसे हॉलीवुड में डेब्यू किया था। हुमा का कहना है कि लैला के बाद उन्हें कई अच्छे प्रोजेक्ट मिले, जिनमें उन्होंने लीड रोल निभाया। उन्होंने कहा कि यह हुमा कुरैशी 2.0 है। मैं वही इंसान नहीं हूं जो मैं पहले थी। मैं चीजों को अलग तरीके से करने की कोशिश कर रही हूं।

एक एक्टर के तौर पर आप जितना निडर होते हैं, यह इंडस्ट्री और दर्शक आपको उतना ही सराहते हैं। हुमा कुरैशी ने हाल मेंतरलाकी शूटिंग पूरी की है। यह मशहूर इंडियन फूड राइटर तरला दलाल पर बनी एक बायोपिक है, जिसे पीयूष गुप्ता ने निर्देशित किया है। हुमा कुरैशी के पासडबल एक्सएलभी है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा हैं। वे नेटफ्लिक्स की फिल्ममोनिका माई डार्लिंगऔर सोनी लिव की सीरीजमहारानीके दूसरे सीजन में भी काम कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.