अपने बेटे रुहान को गोद में नहीं उठा पा रही हैं दीपिका कक्कड़, बोलीं- टारगेट थेरेपी ट्रीटमेंट से ताकत नहीं बची
Updated on
14-07-2025 04:34 PM
एक्ट्रेस दीपिका ककक्ड़ की हाल ही में 14 घंटे की सर्जरी हुई थी। वह स्टेज 2 लिवर ट्यूमर से जूझ रही हैं। उनके अंदर टेनिस बॉल के जितना ट्यूमर था, जिसे डॉक्टर ने निकाल दिया है लेकिन अब वह उसके साइड इफेक्ट्स का सामना कर रही हैं। दीपिक वैसे तो इससे रिकवर कर रही हैं लेकिन फैंस अभी भी परेशान हैं। एक्ट्रेस अपनी हेल्थ से जुड़ी सभी अपडेट्स अपने डेली व्लॉग के जरिए देती हैं और इस बार भी उन्होंने अपने मुंह में हो रहे छाले के बारे में बताया है।
दीपिक कक्कड़ की सर्जरी के बाद शोएब इब्राहिम ने बताया था कि एक्ट्रेस को दोबारा ट्यूमर हो सकता है लेकिन उसके लिए सभी प्रिकॉशन्स लेने होंगे। जैसा कि वह कर भी रहे हैं। वह अच्छा खा रही हैं। हल्का-फुल्का वर्काउट भी कर रही हैं। उन्होंने अपने खाने में ज्वार की रोटी, एक सब्जी, दाल, चावल और दही शामिल कर लिया है। और वह मिर्च और तेल से बना खाना भी अवॉइड कर रही हैं।
दीपिका कक्कड़ की नई थेरेपी
दीपिका कक्कड़ ने 10 जुलाई को अपना टारगेट थेरेपी ट्रीटमेंट शुरू किया और बताया कि उससे उनके मुंह में छाले निकलने लगे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं ठीक फील कर रही हूं लेकिन कुछ दिनों में इस बारे में पता चल जाएगा। डॉक्टर्स ने जो-जो प्रिकॉशन्स बताए हैं, सब फॉलो कर रही हूं। मुझे हाइड्रेट रहने और अच्छा खाने को कहा गया है। क्योंकि इस ट्रीटमेंट में मुंह, हथिलियों और पैरों में छाले हो सकते हैं और स्किन भी पपड़ीदार हो सकती है। साथ ही घूर में सीधे न जाने के लिए कहा गया है। ग्लव्स पहनने को कहा गया है और हर वक्त मोजे भी पहनने की सलाह मिली है।'
दीपिका कक्कड़ के जीभ पर छाले
दीपिका ने पहले दिन जहां बेहतर महसूस किया था। वहीं, दूसरे दिन उनको कमजोरी होने लगी थी। उन्होंने बताया था कि दोपहर तक वह ठीक थीं लेकिन उसके बाद वह कमजोर महसूस करने लगीं। वहीं, शोएब ने बताया कि दीपिका को जीभ पर छाले भी पड़ने लगे थे। वहीं, लेटेस्ट व्लॉग में दीरिता ने बताया कि उनमें अभी भी अपने बेटो रूहान को गोद में उठाने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं बस इतनी ताकत पाना चाहती हूं कि मैं रुहान को फिर से गोद में उठा सकूं। लेकिन मैं अभी भी ऐसा नहीं कर पा रही हूं।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…