75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में जज की भूमिका में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

Updated on 11-05-2022 08:16 PM

मुंबई बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बीती रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वह मुंबई से फ्रेंच रिवेरा गई हैं, जहां 75वां कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। वह इस फेस्टिवल में एक जूरी बनेंगी और ऐसा करने वाली वह एकमात्र भारतीय अदाकारा हैं। दीपिका इसे लेकर काफी चर्चा में है। दीपिका 16 से 28 मई के बीच काफी बिजी रहने वाली हैं।

वह फ्रेंच रिवेरा में इंटरनेशनल मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। वह पूरे फेस्टिवल में मौजूद रहेंगी। दीपिका पादुकोण को 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए स्पेशल और बहुत ही शानदार जूरी का हिस्सा बनने के लिए चुना गया था, वह फ्रांस की एक्ट्रेस विंसेंट लिंडन की अध्यक्षता वाली 8 सदस्यीय जूरी का हिस्सा बनी हैं। उनके साथ ईरानी फिल्ममेकर असगर फरहादी, स्वीडिश एक्ट्रेस नूमी रैपेस और एक्ट्रेस स्क्रीनराइटर लेखक प्रोड्यूस रेबेका हॉल भी जूरी में शामिल होंगी।

इनके अलावा, इटली की एक्ट्रेस जैस्मीन ट्रिंका, फ्रांस की डायरेक्टर लाडज ली, अमेरिकी निर्देशक जेफ निकोल्स और नॉर्वे के निर्देशक जोआचिम ट्रायर 8 सदस्य वाली जूरी में शामिल हैं। यह सभी एक साथ दुनिया की बेस्ट का रिव्यू करते हैं, जो क्रिएटिविटी को आगे बढ़ाने, सिनेमा के विकास को बढ़ाने और वैश्विक फिल्म इंडस्ट्री के विकास को बढ़ावा देती हैं।  बात करें दीपिका पादुकोण की, तो बीती रात उन्होंन एयरपोर्ट लुक के लिए ऑल-बेज आउटफिट चुना।

  उन्होंने अपने आउटफिट को एक ब्लैक बैग के साथ पेयर किया था।  इसमें वह बिल्कुल स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने हल्का मेकअप किया हुआ था। दीपिका के साथ उनका पर्सनल बॉडीगार्ड भी था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका साल 2017 से कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेगुलर रेड कार्पेट पर अपने हुस्न के जलवे दिखा रही हैं। इस साल भी वह 10 दिनों तक रेड कार्पेट पर वॉक करते दिखेंगी।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो दीपिका पादुकोण के पास फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है। वह शाहरुख खान के साथपठान’, ऋतिक रोशन के साथफाइटर’, प्रभास के साथप्रोजेक्ट केऔर अमिताभ बच्चन के साथ इंटर्नरीमेक में हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस की भी एक फिल्म है, जो अगले साल फ्लोर पर आएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.