अनन्या पांडे से इंप्रेस हुईं दीपिका पादुकोण, बताया अपनी बेबी सिस्टर

Updated on 25-01-2022 06:20 PM

मुंबई। फिल्मगहराइयांका ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें दीपिका के अलावा अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा भी अहम रोल में हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण ने अन्य कलाकारों के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की। शेयर किए गए नए वीडियो में दीपिका पादुकोण ने  अनन्या पांडे को अपनी बेबी सिस्टर बताया है। वीडियो में दीपिका कहती हैं- ‘अनन्या, धैर्य और सिड, मुझे लगता है कि सेट पर हमने सबसे शानदार समय बिताया है। मेरे लिए धैर्य एक बड़े भाई की तरह हैं, जिन्हें मैं जानती हूं कि अगर मुझे किसी तरह की समस्या है तो मैं आधी रात को भी उन्हें फोन कर सकती हूं और वह वहां पहुंच जाएंगे।

  दीपिका अनन्या पांडे के बारे में बात करते हुए कहती हैं- ‘अनन्या मेरे लिएबेबी सिस्टरकी तरह है और ये बात पूरी दुनिया जानती है। वह मेरी बहन से भी छोटी है, लेकिन बहुत ही बुद्धिमान और प्रतिभाशाली है।वहीं सिद्धांत के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा- ‘सिड मेरे लिए, मुझे लगता है गली बॉय से मैंने उन्हें बहुत करीब से देखा है और मैं उनकी उस यात्रा को देख सकती हूं। उन्होंने फिल्म के लिए जिस तरह से मेहनत की है, उनका विकास देखने लायक है। सिद्धांत वह हैं, जिनसे मैं बहुत प्यार करती हूं और हमने जिंदगी भर के लिए दोस्त बनाए हैं।

गहराइयां का पहला ट्रेलर गुरुवार को ही रिलीज किया गया है, जिसमें दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा लीड रोल में हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच कई बोल्ड और रोमांटिक सीन फिल्माए गए हैं। जिनकी झलक फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिलती है। यह फिल्म वेलेंटाइन वीक में रिलीज होने जा रही है। 11 फरवरी को गहराइयां ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। खास बात ये है कि ये दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म है, जो सीधे ओटीटी पर दस्तक दे रही है। मतलब इस फिल्म के साथ दीपिका ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। लंबे समय से दीपिका पादुकोण उनकी अपकमिंग फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.