चीन में दो महीने से लापता हैं रक्षा मंत्री ली शांगफू, जिनपिंग ने साधी चुप्‍पी, सेना के जनरल को मिलेगी कमान!

Updated on 13-10-2023 01:47 PM
बीजिंग: चीन में रक्षा मंत्री के लापता होने के 6 सप्‍ताह से ज्‍यादा समय बीत गया है और अब तक ड्रैगन ने उनके बारे में कुछ भी नहीं बताया है। बताया जा रहा है कि भ्रष्‍टाचार के आरोप में ली शांगफू को राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने पद से बर्खास्‍त कर दिया है। अब उनकी जगह पर चीनी सेना पीएलए के युद्धक ऑपरेशन और प्‍लानिंग के प्रमुख जनरल लियू झेनली को रक्षा मंत्री की कमान दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि ली शांगफू की जगह पर लियू झेनली की नियुक्ति को इस महीने होने वाले अंतरराष्‍ट्रीय सुरक्षा फोरम की बैठक से पहले पूरा किया जा सकता है।

सैन्‍य व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि चीन के नए सेना प्रमुख क्षेत्रीय तनाव के बीच अमेरिका के साथ सैन्‍य संबंधों को बढ़ावा दे सकते हैं। रूस के साथ साल 2018 में हथियार डील की वजह से ली शांगफू पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखा था। इसमें वीजा प्रतिबंध और अमेरिका में वित्‍तीय लेन-देन पर प्रतिबंध शामिल था। वहीं जनरल लियू पर पश्चिमी देशों का कोई प्रतिबंध नहीं है। जनरल लियू सेंट्रल मिल‍िट्री कमिशन में अभी चीफ ऑफ जाइंट स्‍टाफ हैं। इस पूरे मामले से जुड़े एक व्‍यक्ति ने बताया कि लियू ही ली शांगफू की जगह ले सकते हैं।

चीन में मंत्री क्‍यों हो रहे हैं गायब ?


चीन के रक्षा मंत्रालय ने इस पूरे मामले पर चुप्‍पी साध रखी है। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने भी इस पर अभी कोई टिप्‍पणी नहीं की है। चीन ने अभी तक यह नहीं बताया है कि ली शांगफू कहां गायब हैं। इससे पहले रॉयटर्स ने खबर दी थी कि चीनी रक्षा मंत्री के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के मामले को लेकर जांच चल रही है। उन पर हथियारों की खरीद में भ्रष्‍टाचार करने का आरोप है। अगर ली शांगफू के जाने की पुष्टि होती है तो वह हाल के दिनों में पद गंवाने वाले दूसरे चीनी मंत्री होंगे। इससे पहले चीन के विदेश मंत्री किन गांग को उनके पद से हटा दिया गया था।

चीन के तत्‍कालीन विदेश मंत्री एक महीने तक लापता रहे थे। किन गांग को अभी स्‍टेट काउंसलर की पोस्‍ट से नहीं हटाया गया है। चीन में नए रक्षा मंत्री के आने के बाद भी अमेरिका के साथ रिश्‍तों को सुधारने के लिए कोई भी फैसला चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग लेंगे। चीनी राष्‍ट्रपति के आदेश पर ही चीन में कोई भी महत्‍वपूर्ण नियुक्ति होती है। शी जिनपिंग ही चीन की तीनों ही सेनाओं के मुखिया हैं। जिनपिंग सीएमसी के भी चीफ हैं जो रक्षा से जुड़े मामलों पर निर्णय लेने वाली सर्वोच्‍च संस्‍था है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.