बेलारूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा- जारी रहेगा रूसी सेनाओं का अभ्यास

Updated on 21-02-2022 07:55 PM

मिन्स्क यूक्रेन में बने युद्ध के हालात के बीच रूस ने भी अड़ियल रवैया अपना रखा है। रूस की सेनाएं बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं। यह अभ्यास 10 फरवरी को शुरू हुआ था और 20 फरवरी यानी रविवार को खत्म होने वाला था। लेकिन इस बीच बेलारूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस और बेलारूस रविवार को खत्म होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास को जारी रखेंगे। इससे यूक्रेन पर रूस के हमले का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है जिसे लेकर पश्चिमी देश लगातार आगाह कर रहे हैं। रिपोर्ट में रूस और बेलारूस के सैन्य अभ्यास को पुतिन की युद्ध की तैयारियों का हिस्सा बताया गया था। बेलारूस के रक्षा मंत्री ने कहा कि यह फैसला रूस और बेलारूस की बाहरी सीमाओं पर बढ़ रहीं सैन्य गतिविधियों के संबंध में और पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में बढ़ रहे तनाव के चलते लिया गया है। नाटो का दावा है कि बेलारूस में रूस के 30,000 तक सैनिक मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल यूक्रेन पर हमला करने के लिए किया जा सकता है। हालांकि मॉस्को लगातार इस तरह के दावों को खारिज करता रहा है।

एक बातचीत में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस और यूक्रेन के बीच जंग के खतरे को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूरोप में दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं। जॉनसन ने दावा किया कि कुछ खुफिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि रूस बेलारूस के रास्ते हमले की तैयारी कर रहा है ताकि 28 लाख की आबादी वाली यूक्रेन की राजधानी कीव को घेर लिया जाए। बोरिस जॉनसन ने कहा कि लोगों को यह समझने की जरूरत है कि इस जंग में रूस और यूक्रेन दोनों के ही बहुत से लोगों की जान जाएगी। रूसी हमले की चेतावनी देने वाले जॉनसन पहले नहीं हैं। इससे पहले बाइडन ने भी चेतावनी थी कि आने वाले दिनों में पुतिन की सेना यूक्रेन पर हमला कर सकती है। शनिवार को अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने रूस को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर वह यूक्रेन पर हमला करेगा तो उसे इसकी 'अभूतपूर्व' आर्थिक कीमत चुकानी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.